Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर फरार हो गए हैं. जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के उन्होंने अपने देश से मालदीव के लिए उड़ान भरी है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई है. बता दें कि गोटाबाया राजपक्षे 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा देने वाले थे. इसी बीच अब ये देश से भाग गए हैं. राष्ट्रपति के रूप में, राजपक्षे को गिरफ्तारी से छूट प्राप्त है. माना जा रहा है कि हिरासत में लिए जाने की संभावना से बचने के लिए वे पद छोड़ने से पहले विदेश चले गए. दरअसल गोटाबाया राजपक्षे ने बुधवार को इस्तीफा देने और "सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण " का रास्ता साफ करने का वादा किया था. लेकिन इससे पहले ही वे देश से भाग गए.
आव्रजन सूत्रों ने एएफपी को बताया कि वह, उनकी पत्नी और एक अंगरक्षक एंटोनोव -32 सैन्य विमान में सवार चार यात्रियों में शामिल थे. जिन्होंने श्रीलंका के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी. वहीं माले हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि मालदीव पहुंचने पर उन्हें पुलिस सुरक्षा के तहत एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
राजपक्षे के छोटे भाई और पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे ने कल श्रीलंका छोड़ने की कोशिश की थी. लेकिन हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया. देश के सबसे खराब आर्थिक संकट के लिए व्यापक रूप से जिम्मेदार ठहराए जा रहे 71 वर्षीय बासिल राजपक्षे ने सोमवार की रात कोलंबो हवाई अड्डे के वीआईपी टर्मिनल के माध्यम से देश छोड़ने की कोशिश की. श्रीलंका इमिग्रेशन एंड एमिग्रेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कहा कि आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें वीआईपी मंजूरी लाइन पर सेवा देने पर आपत्ति जताई और यहां तक कि दुबई जाने वाली अमीरात की उड़ान के यात्रियों ने भी देश से उनके जाने को लेकर आपत्ति जताई थी. अमेरिकी पासपोर्ट धारक बासिल ने अप्रैल की शुरुआत में वित्त मंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया था.
VIDEO: पाकिस्तान बॉर्डर पर रोबोट करेगा निगरानी, 24 घंटे नजर रखेगा 'साइलेंट संतरी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं