श्रीलंका में डेंगू का भीषण प्रकोप
- श्रीलंका डेंगू के अब तक के सबसे भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है
- 76,000 से अधिक लोग बीमार हुए हैं
- सफाई के लिए 400 सैनिक और पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं
कोलंबो:
श्रीलंका डेंगू के अब तक के सबसे भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है जहां इस साल मच्छरजनित इस रोग से 225 लोगों की मौत हो चुकी है और 76,000 से अधिक लोग बीमार हुए हैं.
स्थिति के मद्देनजर सरकार ने कूड़े-कचरे को हटाने, गंदे तालाबों तथा मच्छर प्रजनन के अन्य संभावित स्थानों की सफाई के लिए 400 सैनिक और पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं.
कोलंबो के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूवन विजयमुनि ने कहा कि पिछले महीने हुई भारी मानसूनी बारिश के बाद जमा गंदगी की सफाई करने में लोगों की विफलता की वजह से समस्या बढ़ी है.
उन्होंने कहा, यह दुखद है कि लोग अपने वातावरण को साफ नहीं रखते. कुछ लोग अपने घरों में निरीक्षण एवं सफाई के लिए अधिकारियों तक को घुसने नहीं देते. वास्तव में यह अस्वीकार्य है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Colombo, Sri Lanka, Mosquito Reproduction