विज्ञापन

IND vs PAK वायरल मोमेंट, जो फिल्म पाकिस्तान में थी बैन उसी के गाने से हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच की शुरुआत

Ind Vs Pak T20 World Cup: भारत बनाम पाकिस्तान के मैच से पहले हनुमानकाइंड की एक शानदार परफॉर्मेंस हुई. आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस फिल्म का गाना गाया गया वो पाकिस्तान में रिलीज तक नहीं हुई थी.

IND vs PAK वायरल मोमेंट, जो फिल्म पाकिस्तान में थी बैन उसी के गाने से हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच की शुरुआत
Ind Vs Pak मैच की शुरुआत से पहले हनुमानकाइंड की परफॉर्मेंस!
Social Media
नई दिल्ली:

रैपर हनुमानकाइंड जिन्होंने धुरंधर की अपनी धुन पर हर किसी को नचाया आज चर्चा में रहे. लजह थी भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच के प्री-मैच सेरेमनी में उनकी परफॉर्मेंस. ICC की इस इवेंट की अनाउंसमेंट ने सभी को हैरान किया क्योंकि क्योंकि हनुमानकाइंड का ट्रैक फिल्म धुरंधर से लिया गया है और ये फिल्म पाकिस्तान में बैन थी. हालांकि बैन के बावजूद ये फिल्म पाकिस्तान में देखी गई लेकिन ऑफीशियली इस फिल्म पर पड़ोसी देश में बैन था. खैर परफॉर्मेंस तय थी तो मैच में टॉस और किसी भी चीज से पहले हनुमानकाउंड मैदान में उतरे और सबसे पहले अपनी परफॉर्मेंस से रंग जमा दिया.

अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि इतनी बढ़िया फिल्म धुरंधर वहां बैन क्यों थी तो बता दें कि  फिल्म को पाकिस्तान और कई गल्फ देशों में ऑफिशियली बैन कर दिया गया था, क्योंकि इसमें पाकिस्तान विरोधी स्टोरी लाइन और 26/11 मुंबई हमले और पार्लियामेंट हमले जैसी असल दुनिया की घटनाओं को दिखाया गया था.

यह भी पढ़ें: Ind Vs Pak T20 World Cup: भारत की जीत तय! डायरेक्टर ने बताई वजह, बोले- भारतीय टीम ही जीतेगी और पूरा देश देखेगा

पाकिस्तान में थी बैन फिर भी खूब देखी गई

थियेटर में बैन के बावजूद धुरंधर फिल्म और इसका साउंडट्रैक पाकिस्तान में पायरेटेड सेंसेशन बन गया. इसके रिलीज होने के कुछ ही हफ्तों में 2 मिलियन से ज्यादा गैरकानूनी डाउनलोड रिकॉर्ड किए गए हैं. पाकिस्तानी डेलीगेशन के सामने इस "फॉरबिडन" एंथम को परफॉर्म करना सेरेमनी में एक शार्प एज जोड़ता है.

अब भी ओटीटी पर छाई है धुरंधर

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक रणवीर सिंह की धुरंधर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. 10 दिनों में इसे कुल 15.8 मिलियन व्यूज मिले, जिनमें से 8.2 मिलियन व्यूज पिछले हफ़्ते (2–8 फरवरी, 2026) में आए. प्लेटफॉर्म डेटा के मुताबिक फिल्म को OTT पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और यह अभी 11 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK T20 World Cup: मैच से पहले हार्दिक पंड्या की एक तस्वीर वायरल, पाकिस्तान के पसीने छुटाने वाले धुरंधर से है कनेक्शन

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanumankind Dhurandhar Performance, India Vs Pakistan T20 World Cup 2026, Dhurandhar Movie Ban Pakistan, Mohsin Naqvi Jay Shah Meeting Colombo, IND Vs PAK, IND Vs PAK Live, Ind Vs Pak Opening Ceremony, Hanumankind Ind Vs Pak, Hanumankind To Perform At Ind Vs Pak, Mohsin Naqvi, Jay Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com