विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2015

श्रीलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
कोलंबो: श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि उसने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने पर छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

नौसेना ने कहा कि इसने बीती रात मछुआरों को पकड़ने के लिए कोविलन प्वाइंट अपतटीय क्षेत्र में श्रीलंका के तटरक्षकों की मदद की।

इसने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों और उनके दो ट्रॉलरों को मत्स्य अधिकारियों को सौंपने के लिए कराइनगर ले जाया गया है।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब कुछ दिन पहले श्रीलंका के मछुआरा संगठनों ने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों के मछली पकड़ने के मुद्दे पर तमिलनाडु के मछुआरा संगठनों के बातचीत के आग्रह को खारिज कर दिया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com