नासा (NASA) के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गया स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल आज धरती पर लौट रहा है. शनिवार को स्पेसएक्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station)छोड़ दिया है और फ्लोरिडा में तूफान की चेतावनी के बावजूद पृथ्वी की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है. नासा से फुटेज में दिख रहा है कि कैसे कैप्सूल धीरे-धीरे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन छोड़ रहा है. एक दशक में पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा अमेरिकी अंतरिक्ष यान द्वारा ऑर्बिटिंग लैब तक पहुंचने का करीब दो महीने का सफर समाप्त हो रहा है.
And they are off! @AstroBehnken and @Astro_Doug have left the @Space_Station!
— Johnson Space Center (@NASA_Johnson) August 2, 2020
🛰️62 days on board
🌎~1024 Earth orbits
🚀Saw 1 visiting vehicle leave & 1 arrive
🧪~114 hours of research
👨🚀 4 spacewalks for @AstroBehnken with @Astro_SEAL
📺Tune in @ https://t.co/0tGwqaAWLt pic.twitter.com/mLf43S4QTP
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गया स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल 31 मई को सफलता पूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) से जुड़ गया था. "सॉफ्ट कैप्चर," वह क्षण जब अंतरिक्ष यान पहला संपर्क करता है और लक्ष्य वाहन के साथ लैचिंग होती है.
स्पेसएक्स के दो-चरण वाले फाल्कन 9 रॉकेट को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से 30 मई को दोपहर बाद 3:22 बजे (1922 जीएमटी) पर छोड़ा गया था. अंतरिक्ष यात्रियों रॉबर्ट बेहानकेन और डगलस हर्ले को क्रू ड्रैगन कैप्सूल में उतारा गया. स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट (Falcon 9 rocket) नासा के दोनों दिग्गज अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर प्राइवेट फर्म की इस ऐतिहासिक पहली अंतरिक्ष यात्रा पर शनिवार को रवाना हुआ था.
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद के हैम रेडियो ऑपरेटर को SpaceX एस्ट्रोनॉट्स से मिले संकेत
सन 2011 में अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम खत्म होने के बाद से अमेरिका की धरती से इस पहली क्रू फ्लाइट की रवानगी वास्तव को 27 मई को निर्धारित की गई थी, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण इसमें देरी हुई. इसके बाद लॉन्चिंग का समय 30 मई को दोपहर 3:22 बजे (1922 GMT) लॉन्चिंग से पहले तक अनिश्चित ही बना रहा.
इस प्रक्षेपण के साथ ही स्पेसएक्स पहली निजी कंपनी बन गई है जिसने मनुष्य को कक्षा में भेजा हो. इससे पहले केवल तीन सरकारों - अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल है. फिर से इस्तेमाल हो सकने वाले, गमड्रॉप (कैंडी) आकार के इस यान का नाम क्रू ड्रैगन है जो अब अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के 19 घंटे के सफर पर ले गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं