विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पांच महीने गुजारकर लौटे तीन अंतरिक्ष यात्री

अमेरिका के रेंडी ब्रेस्निक, इटली के पाओलो नेस्पोली और रूस के सेर्गेई रयाजनस्की सोयुज एमएस-05 अंतरिक्ष यान से स्थानीय समायनुसार दिन में दो बजकर 37 मिनट पर उतरे.

Also Read in
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पांच महीने गुजारकर लौटे तीन अंतरिक्ष यात्री
झेजकाजगन (कजाखस्तान): अमेरिका, इटली और रूस के तीन अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में करीब करीब पांच महीने गुजारने के बाद गुरुवार को कजाखस्तान में उतरे. रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने इस संबंध में एक फुटेज जारी किया है. अमेरिका के रेंडी ब्रेस्निक, इटली के पाओलो नेस्पोली और रूस के सेर्गेई रयाजनस्की सोयुज एमएस-05 अंतरिक्ष यान से स्थानीय समायनुसार दिन में दो बजकर 37 मिनट पर उतरे.
 

नासा ने पहले एक बयान में कहा था कि अंतरिक्ष में 139 दिनों तक इन तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने ‘‘अंतरिक्ष यान में मौजूद प्रयोगशाला में जीवविज्ञान, जैवप्रौद्योगिकी, भौतिक विज्ञान, भूविज्ञान आदि के सैकड़ों प्रयोग किये.
 
ब्रेस्निक ने स्टेशन में जरूरी आपूर्ति के लिये कई बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की. इन तीनों ने अंतरिक्ष स्टेशन से पोप फ्रांसिस से वीडियो चैट भी किया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NASA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com