विज्ञापन

अफ्रीका के इस देश में सोशल मीडिया फैला रहा था नफरत, सरकार ने इंस्टाग्राम से X तक, सब एक झटके में बैन किया

Social Media Ban: गैबॉन सरकार के इस फैसले के पीछे समाज में संघर्ष और विभाजन को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन पोस्ट किए गए कंटेंट को दोषी ठहराया गया.

अफ्रीका के इस देश में सोशल मीडिया फैला रहा था नफरत, सरकार ने इंस्टाग्राम से X तक, सब एक झटके में बैन किया
Social Media Ban: गैबॉन में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन

आपने आजकल सुना होगा कि ऑस्ट्रेलिया से लेकर फ्रांस तक बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया गया है. लेकिन अब सेंट्रल अफ्रीका के एक देश ने पूरे देश में ही हर इंसान के लिए न केवल सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बैन करने का फैसला लिया है, बल्कि तत्काल प्रभाव से बैन ही कर दिया है. यह देश गैबॉन है. गैबॉन के मीडिया रेगुलेटर ने मंगलवार, 17 फरवरी को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को "अगली सूचना तक" निलंबित करने की घोषणा की.

सरकार के इस फैसले के पीछे समाज में संघर्ष और विभाजन को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन पोस्ट किए गए कंटेंट को दोषी ठहराया गया.

न्यूज एजेंसी एएफफी की रिपोर्ट के अनुसार गैबॉन में संचार के लिए उच्च प्राधिकरण ने "मानवीय गरिमा, सार्वजनिक नैतिकता, नागरिकों के सम्मान, सामाजिक एकजुटता, गणतंत्र के संस्थानों की स्थिरता और राष्ट्रीय सुरक्षा" को कमजोर करने वाले कंटेंट के कारण "अगली सूचना तक गैबॉन में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का तत्काल निलंबन" लगाया है. ऐसी जानकारी मीडिया रेगुलेटर के प्रवक्ता जीन-क्लाउड मेंडोम ने एक टेलीविजन बयान में दी.

गैबॉन का आधिकारिक तौर पर नाम गैबॉन गणराज्य है. यह मध्य अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित एक खनिज समृद्ध देश है. यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, घने वर्षावनों और तेल भंडार के लिए जाना जाता है. इसकी राजधानी लिब्रेविल है, जहां देश की लगभग आधी आबादी रहती है. बता दें कि गैबॉन वर्तमान में एक बड़े राजनीतिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है. 2023 के सैन्य तख्तापलट ने बोंगो परिवार के 56 साल के शासन को समाप्त किया और उसके बाद जनरल ब्राइस ओलिगुई न्गुएमा सत्ता में आए. एमा ने अप्रैल 2025 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की, जिसे संवैधानिक व्यवस्था की बहाली के रूप में देखा जा रहा है.

फन फैक्ट- देश का लगभग 85-88% हिस्सा घने वर्षावनों से ढका है. यह दुनिया के उन दुर्लभ देशों में से है जो जितना कार्बन उत्सर्जित करते हैं, उससे कहीं अधिक अवशोषित करते हैं. यानी यह देश कार्बन नैगेटिव देशों में आता है.

यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश में मालिक मर गया पर पालतू कुत्ता जिंदा बच गया! अमेरिका में पायलट और पत्नी की दर्दनाक मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com