विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2012

इंडोनेशिया में जहाज डूबा, 15 लापता

इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में रविवार सुबह एक मालवाहक जहाज के डूबने के बाद चालक दल के 15 सदस्यों का कुछ पता नहीं चल सका है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में रविवार सुबह एक मालवाहक जहाज के डूबने के बाद चालक दल के 15 सदस्यों का कुछ पता नहीं चल सका है। जहाज पर कुल 27 लोग  सवार थे। मालुकू द्वीप के इस हादसे में बचावकर्मियों ने 12 लोगों को बचा लिया।

यह जहाज अम्बोन शहर से मालुकू के नंगरोल शहर जा रहा था। राष्ट्रीय जांच एवं बचाव कार्यालय के अनुसार जहाज सुबह 10.25 बजे डूबा। हादसे की वजह खराब मौसम बताई गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ship, Sunk, Indonesia, इंडोनेशिया, जहाज, डूबा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com