यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान, किसके साथ लड़ेंगे चुनाव?

यूपी विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय हो, लेकिन आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. NDTV इंडिया के रणवीर से इस खास बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने अपनी चुनावी रणनीति, इंडिया गठबंधन के साथ संभावित तालमेल और सूबे की कानून व्यवस्था पर बेबाकी से अपनी बात रखी.

नगीना लोकसभा सीट पर मिली शानदार जीत से उत्साहित चंद्रशेखर ने साफ किया कि उनकी पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी को रोकने के लिए अगर कोई दल उनके साथ आना चाहता है, तो गठबंधन के दरवाजे पूरी तरह से खुले हैं.

खुद को सिर्फ 'दलितों का नेता' कहे जाने पर चंद्रशेखर ने कड़ा ऐतराज जताया. उन्होंने कहा कि उन्हें नगीना में दलितों के साथ-साथ मुसलमानों, पिछड़ों और सामान्य वर्ग का भी भरपूर वोट मिला है. इसके अलावा उन्होंने पेपर लीक, युवाओं के रोजगार और सीएम योगी आदित्यनाथ के 'माफिया' वाले बयान पर भी सत्ता पक्ष को घेरा. आजाद समाज पार्टी 4 जून से यूपी में एक नई यात्रा की शुरुआत कर के अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है.

संबंधित वीडियो