ढाका:
बांग्लादेश की मेघना नदी में मंगलवार को एक यात्री जहाज मालवाहक जहाज से टकराकर डूब गया। इस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। यात्री जहाज पर 200 से अधिक लोग सवार थे।
समाचार पत्र डेली स्टार के मुताबिक मंगलवार तड़के यह दुर्घटना मुंशीगंज जिले के गजारिया उपजिले में हुई।
यात्री जहाज एमवी शरियतपुर-1 के 30 यात्री तैरकर किनारे आ गए, जबकि बाकी लोग लापता हैं।
इस दुर्घटना में बचे दुलाल दीवान ने बताया कि वह काफी प्रयास के बाद किनारे तक पहुंचने में सफल हो गया, लेकिन उसके परिवार के आठ सदस्य लापता हैं। उसने बताया कि दो मंजिला जहाज सोमवार को रात करीब 9.30 बजे ढाका के शरियतपुर जिले से रवाना हुई थी दुर्घटना चार किशोरी पहुंचने पर हुई।
एक अधिकारी मोहम्मद अजीजुल आलम ने कहा कि रात करीब 2.30 बजे ढाका जा रहा मालवाहक जहाज यात्री जहाज से टकरा गया। मालवाहक जहाज पर तेल लदा था।
सरकार ने इस दुर्घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की है।