विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2017

पाकिस्तान : 2018 के चुनाव में नवाज शरीफ के भाई शहबाज होंगे प्रधानमंत्री उम्मीदवार

नवाज शरीफ ने अपने आवास पर पीएमएल-एन नेताओं के साथ एक बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की.

Also Read in
पाकिस्तान : 2018 के चुनाव में नवाज शरीफ के भाई शहबाज होंगे प्रधानमंत्री उम्मीदवार
नवाज शरीफ ने अपने आवास पर पीएमएल-एन नेताओं के साथ एक बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष नवाज शरीफ ने अगले संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में अपने भाई और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ को नामित किया है. शरीफ ने अपने आवास पर पीएमएल-एन नेताओं के साथ एक बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की.

यह भी पढ़ें : बर्खास्तगी के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए लालू यादव का फॉर्मूला आजमाएंगे नवाज शरीफ

पाकिस्तानी मीडिया ने बैठक में उपस्थित पार्टी नेताओं का हवाला देते हुए कहा कि नवाज शरीफ ने 'कड़ी मेहनत की प्रवृत्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण' के लिए शहबाज शरीफ की प्रशंसा की. नवाज ने कहा, 'शहबाज ने हमेशा जनता के कल्याण के साथ पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है और इस रुख के कारण ही उन पर इस उच्च पद के लिए भरोसा दिखाया गया है.'

यह भी पढ़ें : नवाज शरीफ को पीएमएल-एन प्रमुख पद से हटाने संबंधी विधेयक नामंजूर
​
उन्होंने कहा, 'हम एक लोकतांत्रिक राजनीतिक दल हैं, जहां हर कोई अपने मन की आवाज उठाने के लिए स्वतंत्र है. शहबाज के साथ कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद हैं, फिर भी पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जगजाहिर है. यही वजह है कि उन्होंने कभी भी पार्टी अनुशासन का उल्लंघन नहीं किया.' 

VIDEO : क्या नवाज शरीफ का राजनैतिक करियर खत्म?
भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण पद त्यागने वाले पूर्व प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के रूप में शहबाज शरीफ की दृष्टि की सराहना करते हुए कहा, 'शहबाज शरीफ ने मुझे कभी निराश नहीं किया है.' यह घोषणा दोनों भाइयों के बीच एक 'युद्धविराम' साबित हो सकती है. हाल के दिनों में इनके बीच संबंध तनाव भरे रहे थे. दरअसल, नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराए जाने के बाद उनके द्वारा शहबाज शरीफ को पार्टी प्रमुख के रूप में नामित न करने के फैसले को कुछ लोगों ने दोनों के बीच दरार और अविश्वास का नतीजा करार दिया था.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawaz Sharif, Shahbaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com