विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2017

डोकलाम गतिरोध बातचीत के बाद ‘सुरक्षित ढंग से हल कर लिया गया’ : पीएलए अधिकारी

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की अधिकारी लियू फांग ने डोकलाम गतिरोध के समाधान का उस वक्त उल्लेख यह बताने के लिए किया कि चीन की सेना दूसरे देशों के साथ बातचीत के जरिए किस तरह से मुद्दों को हल करने की कोशिश कर रही है.

Also Read in
डोकलाम गतिरोध बातचीत के बाद ‘सुरक्षित ढंग से हल कर लिया गया’ : पीएलए अधिकारी
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बीजिंग: चीन की सेना की एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कहा कि भारत के साथ कई दौर की बातचीत के बाद 73 दिनों तक चले डोकलाम गतिरोध को ‘सुरक्षित ढंग से सुलझाया गया था.’ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की अधिकारी लियू फांग ने डोकलाम गतिरोध के समाधान का उस वक्त उल्लेख यह बताने के लिए किया कि चीन की सेना दूसरे देशों के साथ बातचीत के जरिए किस तरह से मुद्दों को हल करने की कोशिश कर रही है.

लियू ने डोकलाम गतिरोध का हवाला देते हुए कहा, ‘हमने काफी व्यवहारिक कदम उठाये.’ डोकलाम गतिरोध 16 जून को उस वक्त आरंभ हुआ था जब चीनी की सेना ने भूटान के दावे वाले क्षेत्र में सड़क बनाने की कोशिश की थी. यह गतिरोध 28 अगस्त को खत्म हुआ था. लियू ने कहा, ‘निश्चित तौर पर इसे सुरक्षित ढंग से हल कर लिया गया.’

यह भी पढ़ें :  डोकलाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए सेना को तैयार रहना होगा : सेना प्रमुख जनरल रावत

उन्होंने कहा, ‘सेना में मेरे साथी और दूसरे मंत्रालयों ने बहुत नजदीक से मिलकर काम किया और भारतीय पक्ष के साथ कई बार बातचीत की.’ लियू ने कहा, ‘इन सबसे चीन-भारत सीमा पार विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में मदद मिली.’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
People's Liberation Army (PLA)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com