विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2019

बॉर्डर पर झूला झूलते नज़र आए बच्चे, Viral Video के साथ जानिए क्या है मामला

दो प्रोफेसरों ने तीन पिंक रंग के झूले इस सीमा पर लगाए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों देशों के बच्चे झूला झलते हुए दिख रहे हैं. 

Also Read in
बॉर्डर पर झूला झूलते नज़र आए बच्चे, Viral Video के साथ जानिए क्या है मामला
अमेरिका और मेक्सिको बॉर्डर पर झूला...
लॉस एंजेलिस:

अमेरिका और मेक्सिको की सीमा हमेशा विवाद में रही है. क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं चाहते कि मेक्सिको के अवैध नागरिक अमेरिका में बसें. इस वजह से अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर बड़ी दीवार खड़ी करने की चर्चा हमेशा से होती रही है. इस बहस को दरकिनार कर कैलिफोर्निया के दो प्रोफेसरों ने यूएस और मेक्सिको बॉर्डर के बीच झूले बनाए हैं, जिसपर एक तरफ अमेरिकी और दूसरी तरफ मेक्सिकन बैठकर झूल रहे हैं. 

एयरपोर्ट पर टहल रही थी महिला, बैग से निकली जोरदार आग, CCTV में कैद हुआ वीडियो

इन प्रोफेसरों ने तीन पिंक रंग के झूले इस सीमा पर लगाए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों देशों के बच्चे झूला झूलते हुए दिख रहे हैं. 


इन झूलों को रोनाल्ड रेल ने डिज़ाइन किया है. रोनाल्ड रेल कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में आर्किटेक्चर के प्रोफेसर ने डिज़ाइन किया है. इनका साथ दिया है सैन जोस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वर्जिनिया सैन फ्रैटेलो ने. 

दोनों ने इस प्रोजेक्ट को अपने जीवन का सबसे खास अनुभव बताया. उन्होंने आगे कहा कि इन झूलों की वजह से दोनों देशों के बीच एकता और खुशी का संदेश मिल रहा है. 

उफनती नदी के ऊपर से गुज़र रहे थे बाइक सवार सैनिक, तभी धंसी सड़क और फिर...देखें VIDEO

इन झूलों की तस्वीरें और वीडियो को देख हर कोई इन्हें शेयर कर रहा है.

Video: फिर सक्रिय हुआ कोलिमा ज्वालामुखी, आसमान में फैला राख का गुबार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seesaws, Seesaws At US Mexico Border, US Mexico Border Video Viral, US Mexico Border
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com