विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2011

सऊदी अरब में वाहन चलाने के जुर्म में 5 महिलाएं गिरफ्तार

रियाद: सऊदी अरब में पुलिस ने महिलाओं के वाहन चलाने पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने के आरोप में 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला ने बताया कि हित्तीन जिले में इन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। ये महिलाएं एक खुले मैदान में वाहन चलाना सीख रही थीं। वहां तीन कारें थीं। इसी दौरान दो पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 20 से 30 साल की उम्र की इन महिलाओं को सहफा मार्ग स्थित पुलिस थाने लाया गया और उनके परिवार के पुरुष सदस्यों को बुलाया गया। इस महिला ने कहा, हमने कानून नहीं तोड़ा। हम सड़क पर गाड़ी नहीं चला रहे थे। सऊदी महिलाओं ने वाहन चलाने पर प्रतिबंध के खिलाफ 17 जून को देशव्यापी प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com