Russia Ukraine War Live Updates: रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइलें दागीं. इस दौरान पोलैंड के एक गांव में भी धमाका हुआ. ऐसे में अब पोलैंड ने आज अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई है. दूसरी और पोलैंड में रूस की मिसाइल गिरने की खबर का रूसी रक्षा मंत्रालय ने खंडन किया है. यूक्रेन की तरफ से इसे तनाव को बढ़ाने के उद्देश्य से एक जानबूझकर की गई उकसावे की कार्रवाई बताया गया है.
रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 9 महीने पूरे होने को हैं. इस बीच, रूस, यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर चुका है, लेकिन कुछ शहरों को यूक्रेन ने वापस अपने कब्जे में लेने का दावा भी किया है. इसमें खेरसॉन भी शामिल है. रूस ने यूक्रेन पर मंगलवार को एक साथ 100 मिसाइलें दागी हैं. कीव की दो रिहायशी इमारतों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए गए हैं. हमले के बाद शहर में खतरे के सायरन भी बजने लगे. मिसाइल हमलों से शहर में बिजली सप्लाई बंद हो गई.