विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2018

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सबसे लंबी स्पेसवॉक पूरी की

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) के निकट दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में सबसे लंबी चहलकदमी पूरी कर ली है.

Also Read in
रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सबसे लंबी स्पेसवॉक पूरी की
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) के निकट दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में सबसे लंबी चहलकदमी पूरी कर ली है. यह चहलकदमी आठ घंटे 13 मिनट तक चली और उन्होंने आठ घंटे सात मिनट के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया.  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉस्मस के एक्सपीडिशन 54 कमांडर अलेक्जेंडर मिसुरकिन और फ्लाइट इंजीनियर एंटन श्काप्लेरोव ने भारतीय समयानुसार रात नौ बजकर चार मिनट पर अंतरिक्ष की चहलकदमी शुरू की.

यह भी पढ़ें - अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस में देखी फिल्म, ड्रिंक्स के साथ कुछ इस तरह लिए मजे

नासा ने बताया कि वे भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 17 मिनट पर दोबारा एयरलॉक में लौटे. दोनों ने रिकॉर्ड तोड़ने वाली अंतरिक्ष की चहलकदमी के दौरान ज्वेजडा सर्विस मोड्यूल पर हाई गेन एंटेना के लिये नया इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीमिट्री बॉक्स लगाया ताकि रूसी उड़ान नियंत्रक और रूसी मोड्यूल के बीच संचार को बेहतर बनाया जा सके. आईएसएस के समर्थन में यह 207 वीं अंतरिक्ष की चहलकदमी थी जबकि मिसुरकिन के करियर की चौथी और श्काप्लेरोव के करियर में दूसरी अंतरिक्ष की सैर थी. मानव अंतरिक्ष उड़ान के इतिहास में यह पांचवीं सबसे लंबी अंतरिक्ष की चहलकदमी है.

VIDEO: अब भारत भी भेज सकेगा अंतरिक्ष में यात्री

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Space Station, International Space Station (ISS)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com