रूस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के बीच यूक्रेन के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक अनोखा दावा किया है. यूक्रेन के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्हें राजधानी कीव (Kyiv) के आसमान के ऊपर हर जगह यूएफओ (UFO) दिख रहे हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, यूक्रेन की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस ने एक नया रिसर्च पेपर पब्लिश किया है. यहां की मुख्य एस्ट्रॉनॉमिकल ऑब्ज़रवेट्री के इस नए रिसर्च पेपर ने बहुत लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. इस पेपर का टाइटल है, " अनआईडेंटिफाइट एरिया फिनॉमिना I.ऑब्जर्वेशन ऑफ इवेन्ट्स" (“Unidentified area phenomena I. Observations of events,”) इस रिसर्च पेपर में दावा किया गया है कि शोधकर्ताओं ने कीव और राजधानी से 75 मील दूर स्थित और विनारिवका गांव की दो मीटोर ऑब्जर्वेशन स्टेशनों से कई UFOs देखे गए हैं.
इस शोधपत्र के लेखक कहते हैं, " हम इन्हें हर जगह देखते हैं. हमने ऐसे कई ऑब्जेक्ट देखे हैं जिनकी प्रकृति साफ नहीं है." आगे वो कहते हैं किसी एक या समूह में अधिक यूएफओ की उड़ानें देखी गईं जो 3 से 15 डिग्री प्रति सेकेंड की स्पीड से उड़ रहे थे.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
वहीं स्पेस.कॉम के अनुसार कीव के आसमान में इन दिनों अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFOs) का झुंड दिखाई देता है. यूक्रेन और रूस में इन दिनों युद्ध चल रहा है और एक अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि यह कथित UFO सैन्य उपकरण हो सकते हैं जिन्हें आसानी से पहचाना नहीं जा सकता.
arXiv डेटाबेस में प्रकाशित रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि, इसे अभी पीयर रिव्यू नहीं किया गया है. इसमें उन कदमों की जानकारी दी गई है जो यूक्रेनी एस्ट्रनॉमर इन तेजी से उड़ते , कम दृष्यता वाली वस्तुओं की निगरानी के लिए उठा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं