"भीषण युद्ध शुरू कर सकता है रूस": बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन ने दी चेतावनी, UN की आपात बैठक; 10 बातें
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस आने वाले दिनों में "यूरोप में एक बड़ा युद्ध" शुरू कर सकता है. वहीं दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तीन दिनों में दूसरी बार आपात बैठक बुलाने जा रही है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस किसी भी दिन हमला कर सकता है.(प्रतीकात्मक फोटो)