चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में उन्होंने यूक्रेन संकट बातचीत के जरिये सुलझाए जाने के पक्ष लिया है. चीन के मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन की ओर से गुरुवार को यूक्रेन पर हमले के ऐलान के बाद चीन के राष्ट्रपति का यह बयान आया है. चिनफिंग ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन की स्थिति में तेजी से बदलाव आया....और चीन, रूस और यूक्रेन के बीच के इस मामले को बातचीत के जरिये सुलझाने का समर्थन करता है.
सुरक्षा परिषद में यूक्रेन हमले पर अहम प्रस्ताव आज, रूस बोला-भारत से समर्थन की उम्मीद
गौरतलब है कि इससे पहले, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने गुरुवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से फोन पर बात की थी. चीन ने यूक्रेन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के विशेष सैन्य अभियान की निंदा करने से इंकार कर दिया और सभी संबद्ध पक्षों से संयम बरतने और तनाव को अनियंत्रित होने से रोकने का आह्वान किया. चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लावरोव के साथ बातचीत के दौरान वांग ने कहा कि यूक्रेन के संदर्भ में इस मुद्दे की जटिल ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है और चीनी पक्ष रूस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को समझता है. वांग ने यह भी दोहराया कि चीन ने हमेशा सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वांग ने सभी पक्षों से शीत युद्ध बंद करके बातचीत के जरिए समाधान निकालने का भी आग्रह किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, लावरोव ने कहा है कि रूस अपने हितों और अधिकारों की रक्षा करने के लिए आवश्यक उपाय करने को मजबूर हुआ. याद रहे बता दें आज सुबह टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने का रूस का कदम उस देश से उत्पन्न खतरे के मद्देनजर उठाया गया है. उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि वे रूस की कार्रवाई में दखल देते हैं तो उन्हें ‘ऐसे परिणाम भुगतने होंगे, जो उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे.' (भाषा से भी इनपुट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं