यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से आज फोन पर बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच हो रही हिंसा को तुरंत बंद करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिये की मतभेदों को सुलझाया जा सकता है. बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के बारे में बताया. इस दौरान, प्रधानमंत्री ने भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया.
प्रधानमंत्री ने दोहराया कि रूस और नाटो (NATO) ग्रुप के बीच मतभेदों को केवल ईमानदार और वास्तविक बातचीत के माध्यम से ही सुलझाया जा सकता है. उन्होंने (पीएम मोदी ने) तत्काल हिंसा खत्म करने की अपील की और सभी पक्षों से राजनयिक वार्ता तथा संवाद के रास्ते पर लौटने के लिए ठोस कोशिशें करने का आह्वान किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों खासकर छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और भारत की चिंताओं से रूसी राष्ट्रपति को अवगत भी कराया. उन्होंने कहा कि अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
दोनों देशों के नेताओं ने सहमति व्यक्त की है कि उनके अधिकारी और राजनयिक दल सामयिक हित के मुद्दों पर नियमित संपर्क बनाए रखेंगे.
वीडियो: यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सीमा पर पहुंचीं टीमें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं