विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2017

हैती में भीषण सड़क हादसे में 38 की मौत-13 घायल : अधिकारी

हैती में भीषण सड़क हादसे में 38 की मौत-13 घायल : अधिकारी
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
गोनवाइवेस: उत्तर हैती में एक तेज रफ्तार बस स्थानीय संगीतकारों के समूह में घुस गई जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई. गोनवाइवेस शहर में हुए इस हादसे में 13 लोग जख्मी भी हुए हैं.

हैती के नागरिक सुरक्षा कार्यालय की प्रमुख मारी-आल्ता जियां बाप्तिस्ता ने बताया कि पहले बस ने पैदल चलने वाले दो लोगों को अपनी चपेट में लिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया. चालक तेज़ी से मौके से भागने की कोशिश कर रहा था.

ब्लू स्काई बस के चालक ने फिर इसे स्थानीय संगीतकारों के तीन समूहों में घुसेड़ दिया जिसमें कई लोगों की मौत हो गई.

गोनवाइवेस में राष्ट्रीय पुलिस ने बताया कि शुरुआत में घायलों की संख्या 17 थी. बाद में चार घायलों की अस्पताल में मौत हो गई.
लेखक के बारे में
img
एएफपी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हैती, हैती में सड़क हादसा, Haiti, Haiti Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com