विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने अपने नागरिकों को हैती से निकालकर डोमिनिकन गणराज्य पहुंचाने के लिए ‘ऑपरेशन इंद्रावती' शुरू किया है. उन्होंने कहा कि भारत विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा और भलाई के लिए “पूरी तरह से प्रतिबद्ध” है.
यह कदम भारत के उस बयान के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें उसने कहा था कि वह कैरेबियाई राष्ट्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर हैती से अपने 90 नागरिकों को निकालने पर विचार कर रहा है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
जयशंकर ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “भारत ने हैती से डोमिनिकन गणराज्य तक अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू किया. आज 12 भारतीयों को निकाला गया. विदेशों में अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. डोमिनिकन गणराज्य की सरकार को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद.”
उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की. देश के संकटग्रस्त प्रधानमंत्री एरियल हेनरी को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से विभिन्न गिरोहों ने हैती में प्रमुख प्रतिष्ठानों पर समन्वित हमले शुरू किए हैं.
हैती में भारत का कोई दूतावास नहीं है और देश की स्थिति पर डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में भारतीय मिशन द्वारा निगरानी रखी जा रही है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने 15 मार्च को अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि हैती में 75 से 90 भारतीय हैं और उनमें से लगभग 60 ने “जरूरत पड़ने पर” भारत लौटने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ पंजीकरण कराया है. उन्होंने कहा था, “हम सभी को निकालने के लिए तैयार हैं.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं