विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2024

"हंसते-हंसते लाश के साथ रेप करते रहे..." : हमले में बचने वाले ने बयां की हमास की आंखों देखी क्रूरता

साथ ही कोहेन ने बताया, "मैं खुले मैदान में भाग रहा था, एक लड़की भी भाग रही थी. जब मैंने उसे पार किया तो मैने आवाज सुनी कि वह जमीन पर गिर गई. मैंने पीछे देखा तो पता चला कि उसे सिर में गोली लगी है. मैंने लड़की की ओर देखा, लेकिन उसकी मदद नहीं कर पाया. मैं तब तक भागता रहा, जब तक छुपने के लिए मुझे झाड़ियां नहीं मिल गईं." 

"हंसते-हंसते लाश के साथ रेप करते रहे..." : हमले में बचने वाले ने बयां की हमास की आंखों देखी क्रूरता
कोहने ने बताया, "उनमें से एक ने कपड़े उतारने के बाद महिला के साथ रेप शुरू कर दिया.

हमास के 7 अक्टूबर के हमले में बचने वाले रेज कोहेन नाम के इजरायली नागरिक ने एक महिला से रेप और उसके मर्डर की खौफनाक आंखों देखी बयां की है. कोहेन उस वक्त अपनी प्रेमिका माया के साथ दक्षिणी इजराइल में नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में थे. उन्होंने बताया कि उसकी आंखों के सामने एक युवा इजराइली महिला के साथ रेप हुआ और फिर पांच लोगों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. 

CNN से बात करते हुए 24 वर्षीय कोहेन ने दावा किया कि जब हमास के लड़ाकों ने म्यूजिक फेस्टिवल पर हमला किया तो वह छिपा हुआ था और उसने देखा कि एक सफेद रंग की वैन से पांच लोग बाहर निकलते हैं. इन लोगों ने एक महिला को पकड़ा और जबरन उसके कपड़े उतारने शुरू कर दिए.

'शव के साथ भी रेप करता रहा...'
कोहने ने बताया, "उनमें से एक ने कपड़े उतारने के बाद महिला के साथ रेप शुरू कर दिया. रेप के बाद उसने चाकू निकाला और महिला को मार दिया. यह करने के बाद वह शव के साथ भी रेप करता रहा. इस दौरान वे लोग लगातार हंस रहे थे. मुझे लगता है कि उन्होंने फन के लिए कई लोगों की हत्या कर दी.

'चाकू और कुल्हाड़ी से मार डाला..'
कोहेन ने इससे पहले द न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ इंटरव्यू में कहा था, "मुझे अभी भी उस महिला की आवाज याद है, वो लगातार चीख रही थी." कोहेन ने सीएनएन को बताया कि उन लोगों ने एक जोड़े को चाकू और कुल्हाड़ी से मार डाला. उस दौरान ऐसा महसूस हो रहा था कि वह फायरिंग रेंज में है और चारों तरफ से गोलियां आ रही है. वह फिर खुले रेगिस्तानी मैदान में भाग गया.

साथ ही कोहेन ने बताया, "मैं खुले मैदान में भाग रहा था, एक लड़की भी भाग रही थी. जब मैंने उसे पार किया तो मैने आवाज सुनी कि वह जमीन पर गिर गई. मैंने पीछे देखा तो पता चला कि उसे सिर में गोली लगी है. मैंने लड़की की ओर देखा, लेकिन उसकी मदद नहीं कर पाया. मैं तब तक भागता रहा, जब तक छुपने के लिए मुझे झाड़ियां नहीं मिल गईं." 

'9 घंटे तक झाड़ियों में छुपे रहने के बाद...'
9 घंटे तक झाड़ियों में छुपे रहने के बाद कोहेन को मदद मिली थी. कोहेन की दो महीने पहले ही प्रेमिका बनी माया की भी उस वक्त मौत हो गई, जब वह अपने दोस्त के साथ भागने की कोशिश कर रही थीं.  म्यूजिक फेस्टिवल के ऑर्गेनाइजर रमी शैमूएल ने सीएनएन को बताया कि जब वह भाग रहे था तो देखा कि वहां महिलाएं बिना कपड़ों के पड़ी हैं और उन्हें देखकर पता चल रहा था कि उनके साथ क्या हुआ है.

हालांकि, हमास की ओर से हमले के दौरान यौन हिंसा के आरोपों सख्ती से खंडन किया गया है, जबकि इजरायल सरकार का कहना है कि इस दौरान महिलाओं के साथ रेप किया गया है. हमास के इस हमले में करीब 1200 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा को बंधक बना लिया गया था.

ये भी पढ़ें:- 
हरियाणा: कांग्रेस विधायक और INLD के पूर्व MLA के घर ED का छापा, ₹5 करोड़ नकद और विदेशी हथियार बरामद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hamas, Israel, Hamas Hostages, Corpse Rape, Rape In Gaza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com