विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2011

जापान में परमाणु संयंत्र पिघलने के संकेत

सीजियम की बरामदगी को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि परमाणु संयंत्र का पिघलना शुरू हो गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो: जापान के भूकम्प प्रभावित इलाके फुकुशिमा के परमाणु संयंत्र संख्या एक के करीब रेडियोधर्मी पदार्थ सीजियम बरामद किया गया है। सीजियम की बरामदगी को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि परमाणु संयंत्र का पिघलना शुरू हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यह जानकारी दी। परमाणु एवं औद्योगिक सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को कहा कि अधिकारियों ने रेडियोधर्मी पदार्थ की यह बरामदगी संयंत्र के आस-पास के 10 किलोमीटर के इलाके को खाली कराए जाने के बाद की है। इससे पहले संयंत्र में विकिरण की मात्रा सामान्य से 1,000 गुना ज्यादा दर्ज की गई थी। शुक्रवार को उत्तरी जापान में आए 8.9 रिक्टर तीव्रता के भूकम्प के बाद समुद्र में 10 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं जिससे हुई तबाही में करीब 1,000 लोग मारे गए। अब तक 400 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सरकार ने फुकुशिमा के परमाणु संयंत्र संख्या दो के आस-पास के इलाकों को भी खाली कराने का आदेश जारी किया है। परमाणु सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि फिलहाल रेडियोधर्मी पदार्थो के रिसाव का खतरा नहीं है लेकिन संयंत्र के संचालक परमाणु संयंत्रों में दबाव कम करने के लिए इनके कंटेनरों के वॉल्व खोलने की तैयारी कर रहे हैं जिससे कुछ मात्रा में रेडियोधर्मी पदार्थ बाहर फैल सकते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, परमाणु, संयंत्र
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com