विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2011

न्यूयॉर्क में हिना रब्बानी से मिल सकते हैं कृष्णा

विदेश मंत्री एसएम कृष्णा संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर अपनी पाकिस्तानी समकक्ष हिना रब्बानी खार से मुलाकात कर सकते हैं।
संयुक्त राष्ट्र: विदेश मंत्री एसएम कृष्णा संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर अपनी पाकिस्तानी समकक्ष हिना रब्बानी खार से मुलाकात कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कृष्णा और हिना रब्बानी के बीच द्विपक्षीय मुलाकात के संदर्भ में फिलहाल कोई बात नहीं हुई है, लेकिन सामाजिक दायरे में दोनों के मुलाकात की प्रबल संभावना है। पुरी ने भारतीय पत्रकारों को बताया, ऐसी परिस्थितियां होंगी, जहां सामाजिक समारोहों में दोनों विदेश मंत्रियों की मुलाकात होगी। फिलहाल कृष्णा और खार के बीच द्विपक्षीय मुलाकात आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए 22-25 सितंबर को न्यूयॉर्क का दौरा करेंगे। कृष्णा 22 सितंबर को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे और और यहां 27 सितंबर तक रहेंगे। इस दौरान वह कई उच्च स्तरीय बैठकों में शिरकत करेंगे। पुरी ने कहा कि कृष्णा की बैठकों में जी-4, जी-15 और जी-77 देशों की बैठक भी शामिल हैं। वह ब्रिक एवं दक्षिण अफ्रीका, इब्सा और राष्ट्रमंडल की बैठकों में भी शामिल होंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हिना रब्बानी, एसएम कृष्णा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com