विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2011

इंडोनेशिया के बाली द्वीप में भूकंप, दर्जनों घायल

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर गुरुवार को शक्तिशाली भूकंप से अफरातफरी मच गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं।
बाली (इंडोनेशिया): इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर गुरुवार को शक्तिशाली भूकंप से अफरातफरी मच गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं। कुछ मंदिरों के दीवार तथा छत तथा कम से कम एक स्कूल ढह गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय रेडियो और टेलीविजन चैनलों को बताया कि अनेक घरों की छतें ढह गईं। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी है। इसका केंद्र द्वीप से 100 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में समुद्र तल से 60 किलोमीटर नीचे स्थित था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बाली द्वीप, भूकंप, इंडोनेशिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com