क्वाड समूह (भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका) के नेताओं ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को मात देने के लिए वित्त और मौजूदा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समन्वय को बढ़ाने समेत वैश्विक स्वास्थ्य (Global health) ढांचे को मजबूत करने का मंगलवार को संकल्प जताया. क्वाड देशों (Quad countries) ने पिछले साल 21 मार्च को अपनी पहली बैठक के दौरान 'क्वाड टीका साझेदारी' की घोषणा की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज द्वारा मंगलवार को बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया कि क्वाड देशों ने कोविड-19 से निपटने के लिए किए गए वैश्विक प्रयासों की अगुवाई की है और इसे जारी रखा जाएगा.
संयुक्त बयान के मुताबिक, वायरस को मात देने के मद्देनजर बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली और वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. बयान में कहा गया, ''वायरस के नये स्वरूप से निपटने और इसे मात देने के मद्देनजर हम अपने सामूहिक दृष्टिकोण को अपनाने का संकल्प लेते हैं. उच्च जोखिम वाले देश को टीका, परीक्षण, उपचार और अन्य चिकित्सा उपकरणों की सहायता दी जाएगी. ''बयान के मुताबिक, अब तक क्वाड साझेदारों ने संयुक्त रूप से कोवेक्स योजना के अंतर्गत करीब 5.2 अरब डॉलर का संकल्प जताया है जोकि सरकारी दानकर्ताओं का लगभग 40 फीसदी हिस्सा है.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
बयान में कहा गया, ''हिंद-प्रशांत की 26.5 करोड़ समेत कोविड-रोधी टीके की करीब 67 करोड़ खुराकों की आपूर्ति के लिए हमे गर्व है. कोविड-19 टीके की वैश्विक आपूर्ति में महत्वपूर्ण विस्तार के साथ हम सुरक्षित, प्रभावी, किफायती और गुणवत्तापूर्ण टीके साझा करना जारी रखेंगे, जहां भी और जब भी इनकी आवश्यकता होगी. ''क्वाड देशों ने क्वाड टीका साझेदारी के तहत भारत स्थित बायोलॉजिकल-ई में जे एंड जे टीके के उत्पादन की प्रगति का स्वागत किया और कहा कि ऐसे कदम कोविड-19 के अलावा भविष्य की महामारी से निपटने में मददगार साबित होंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं