पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में ढेर आतंकवादी हमजा बुरहान का एक वीडियो सामने आया है. गौरतलब है कि 21 मई को अज्ञात हमलावरों ने POK में बुरहान को ढेर कर दिया था. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI उसे एक स्कूल टीचर बताती थी. एजेंसियों के अनुसार वह लंबे समय से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल था. आंतकी बुरहान दक्षिण कश्मीर में युवाओं को कट्टरपंथ की तरफ धकेलने में शामिल रहा था.
हमजा बुरहान का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वह ऑटोमेटिक एलएमजी से गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहा है. बुरहान का असली नाम अरजमंद गुलजार उर्फ हमजा बुरहान था. वीडियो में बुरहान गोली फायर करते हुए दिख रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो पाकिस्तान का है. ISI उसे स्कूल टीचर बताती थी लेकिन उसका वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की पोल खुल गई है.

बुरहान के जनाजे में आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन भी दिखा था (टोपी में)
बुरहान 7 साल पहले वैध दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान गया था. वहां वह आतंकी संगठन अल बद्र में शामिल हो गया था. इसके बाद वह इस आतंकी संगठन का कमांडर बन गया था. वह पाकिस्तान में बैठकर कश्मीर में आतंकियों की भर्ती, फंडिंग और हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चलाता था.
हमजा बुरहान भारतीय सुरक्षा सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था. भारत ने 2022 में उसे आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित कर रखा था. एजेंसी के अनुसार, बुरहान कश्मीर में युवकों को बरगलाकर उसे आतंकवादी बनाता था. कुछ दिन पहले POK में अनजान हमलावर ने उसे ढेर कर दिया था. बुरहान के जनाजे में मोस्ट वांटेड आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन भी दिखा था.
पढ़ें, आतंकी कमांडर हमजा बुरहान PoK में ढेर, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं