विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान ने शरीफ के जुलूस को 'भ्रष्टाचार बचाव रैली' बताया

इमरान खान ने शरीफ की 'घरवापसी रैली' को 'भ्रष्टाचार बचाव रैली' नाम दिया. पीटीआई प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, "उनकी करप्शन बचाव रैली पर नवाज शरीफ को मेरी एक सलाह है.

पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान ने शरीफ के जुलूस को 'भ्रष्टाचार बचाव रैली' बताया
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान. (फाइल फोटो)
  • इमरान ने शरीफ की 'घरवापसी रैली' को 'भ्रष्टाचार बचाव रैली' कहा
  • उन्होंने कहा, हारने पर लोग पिच, अंपायर और मौसम को जिम्मेदार ठहराते हैं
  • नवाज शरीफ 'घरवापसी रैली' के तहत ग्रैंड ट्रैंक रोड से लाहौर जा रहे हैं
इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर जोरदार हमला किया. उन्होंने शरीफ की 'घरवापसी रैली' को 'भ्रष्टाचार बचाव रैली' नाम दिया. पीटीआई प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, "उनकी करप्शन बचाव रैली पर नवाज शरीफ को मेरी एक सलाह है. उन्होंने कहा,  आप अंपायरों, पिच, मौसम, अपने कुछ खिलाड़ियों को दोषी ठहरा सकते हैं, लेकिन अंत में आप बच नहीं सकते हैं. आपको अहसास हो जाता है कि आपका खेल समाप्त हो चुका है और आप हार गए हैं.

यह भी पढ़ें : महिला नेता ने छोड़ी तहरीक-ए-इन्साफ, कहा-अश्लील मैसेज भेजते हैं इमरान खान

VIDEO: पाक में गहराया सियासी संकट​



'घरवापसी रैली' कर रहे हैं नवाज शरीफ
खान ने दूसरे ट्वीट में कहा, और आपको यह भी अहसास होगा कि आपकी खराब अंपायरिंग वाली बात को सुनने वाले लोगों में भी गिरावट आई है. पनामा पेपर मामले में 28 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शरीफ को आयोग्य ठहराए जाने के बाद वह ग्रैंड ट्रैंक रोड से होकर अपने घर लाहौर जा रहे हैं. 


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com