विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2011

लंदन में धुर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को धता बताते हुए सैकड़ों धुर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हुई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: ब्रिटिश सरकार द्वारा लगाए गए 30 दिन के प्रतिबंध को धता बताते हुए सैकड़ों धुर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हुई। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि इंग्लिस डिफेन्स लीग के सदस्य समझे जाने वाले करीब 1100 लोगों ने पूर्वी लंदन में टावर हेमलेट्स पर प्रदर्शन किया। इंग्लिश डिफेन्स लीग के निर्धारित मार्च से अशांति की आशंका को लेकर पिछले माह के अंत में गृह मंत्री थेरेसा मे ने प्रदर्शन पर 30 दिन का प्रतिबंध लगाया था। संगठन का विरोध करने वाले करीब 1500 लोग भी प्रदर्शन के विरोध में सामने आए। धुर दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों में से कुछ ने पुलिस के साथ हाथापाई की और उन पर बोतलें फेंकीं। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों प्रदर्शनकारी समूहों के अधिकांश लोग शांत रहे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लंदन, प्रदर्शन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com