विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

येरूशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के खिलाफ तुर्की में प्रदर्शन

कैडिकोय में जमा हुए प्रदर्शनकारी 'साम्राज्यवाद,' 'यहूदीवाद' और उनके घरेलू सहयोगियों के खिलाफ कई बैनर लिये हुए थे.

Also Read in
येरूशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के खिलाफ तुर्की में प्रदर्शन
फाइल फोटो
अमेरिका द्वारा येरूशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता दिये जाने के बाद इजराइल और अमेरिका का विरोध कर रहे दर्जन भर प्रदर्शनकारियों को आज तुर्की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. कैडिकोय में जमा हुए प्रदर्शनकारी 'साम्राज्यवाद,' 'यहूदीवाद' और उनके घरेलू सहयोगियों के खिलाफ कई बैनर लिये हुए थे. एएफपी के एक फोटोग्राफर ने बताया कि पुलिस वहां गई और दर्जन भर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.

रोमनी ने येरूशलम को इस्राइल की राजधानी घोषित किया

अमेरिका द्वारा येरूशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता दिये जाने के खिलाफ तुर्की के रूढ़ीवादी समूह हाल के दिनों में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

वीडियो : 25 साल हो गए बाबरी मस्जिद विध्वंस के

इस्तांबुल पुलिस वामपंथियों के सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर लगातार कार्रवाई करती रही है. तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले का विरोध किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, Jerusalem
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com