विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2017

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फिलीपींस यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन

एफे न्यूज के मुताबिक, स्थानीय वामपंथी समूहों से संबद्ध प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ पोस्टर लहराए और नारेबाजी की.

Also Read in
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फिलीपींस यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन
फाइल फोटो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प  की फिलीपींस की आगामी यात्रा के विरोध में लगभग 200 प्रदर्शनकारी अमेरिकी दूतावास के बाहर एकत्रित हुए. एफे न्यूज के मुताबिक, स्थानीय वामपंथी समूहों से संबद्ध प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ पोस्टर लहराए और नारेबाजी की. उन्होंने बैनर ले रखा था जिस पर लिखा था 'ट्रम्प पर प्रतिबंध लगाओ, साम्राज्यवादी युद्ध और लूट के खिलाफ संघर्ष करो.'

चीन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील, कहा- सभी देश उत्तर कोरिया के साथ अपना व्यापार बंद कर दें

ट्रम्प इन दिनों एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच (एपेक) सम्मेलन में भाग लेने के लिए वियतनाम के डा नांग में हैं। इसके बाद रविवार को वह दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) सम्मेलन और पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मनीला पहुंचेंगे. फिलीपींस ट्रम्प के पांच देशों के एशियाई दौरे का आखिरी पड़ाव है जिसमें वह जापान, दक्षिण कोरिया और चीन की यात्रा कर चुके हैं. शुक्रवार के प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच मामूली झड़प देखी गई. हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प के आगमन के दिन, रविवार को मनीला में बड़े पैमाने पर भारी प्रदर्शन का ऐलान किया है.

वीडियो : सैयद सलाहुद्दीन को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी
आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान फिलीपींस के अधिकारियों ने लगभग 60,000 पुलिसकर्मियों और सैनिकों को तैनात करने का निर्णय लिया है. मामले में न्यायाधीश कुदुशी को सितंबर में गिरफ्तार किया गया था और इस समय वह तिहाड़ जेल में बंद हैं.  वर्ष 2004-2010 के दौरान उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे कुदुशी को सीबीआई ने कानूनी तौर पर निजी मेडिकल कॉलेजों का निर्देशन करने व शीर्ष अदालत में चल रहे मामलों का उनके पक्ष मे निपटारा करने का भरोसा दिलाने का आरोपी ठहराया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com