विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2013

देवयानी को स्थाई मिशन में मान्यता आग्रह की अधिसूचना मिली : संयुक्त राष्ट्र

देवयानी को स्थाई मिशन में मान्यता आग्रह की अधिसूचना मिली : संयुक्त राष्ट्र
फाइल फोटो
संयुक्त राष्ट्र:

संयुक्त राष्ट्र ने आज कहा कि उसे यहां भारत के स्थाई मिशन में राजनयिक देवयानी खोबरागड़े को सदस्य के रूप में पंजीकृत करने के लिए नई दिल्ली से आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त हो गई है और आग्रह पर ‘मानक प्रक्रियाओं’ के अनुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के कार्यवाहक उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया, संयुक्त राष्ट्र को देवयानी खोबरागड़े को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में सदस्य के रूप में पंजीकृत करने के लिए अधिसूचना मिल गई है। संयुक्त राष्ट्र मानक प्रक्रियाओं तहत इस आग्रह पर प्रक्रिया आगे बढ़ रहा है। हक ने हालांकि, कहा कि उन्हें इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करनी कि क्या खोबरागड़े के खिलाफ आपराधिक आरोप संयुक्त राष्ट्र की मान्यता के मुद्दे पर असर डालेंगे या क्या उन्हें अब मामले में पूर्ण राजनयिक अधिकारों का फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा, मुझे फिलहाल कुछ नहीं कहना है। हक ने इस बारे में भी टिप्पणी नहीं की कि क्या संयुक्त राष्ट्र से मुद्दे पर विचार करने को कहा गया है, जिससे अमेरिका और भारत के बीच एक बड़ा राजनयिक विवाद पैदा हो गया है।

देवयानी को 12 दिसंबर को वीजा फर्जीवाड़े के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। बाद में अदालत ने उन्हें 250,000 डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया था।

भारत ने उप महावाणिज्य दूत देवयानी को पूर्ण राजनयिक अधिकार प्रदान करने के लिए उनका तबादला वाणिज्य दूतावास से संयुक्त राष्ट्र में अपने स्थाई मिशन में कर दिया था ।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
देवयानी खोबरागड़े, अमेरिका में गिरफ्तारी, अमेरिका में भारतीय राजनयिक की गिरफ्तारी, संयुक्त राष्ट्र, Devyani Khobragade, New York, Devyani Khobragade Arrested, USA, UN
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com