विज्ञापन
This Article is From May 20, 2018

प्रिंस हैरी की शादी में शामिल हुईं उनकी पूर्व प्रेमिकाएं मुस्कुराती रहीं

डेवी और प्रिंस के बीच 2004 से 2011 तक प्रेम संबंध थे, बोनास और हैरी ने 2012 से 2015 के बीच डेटिंग की

प्रिंस हैरी की शादी में शामिल हुईं उनकी पूर्व प्रेमिकाएं मुस्कुराती रहीं
लंदन: प्रिंस हैरी की शादी में आज सैकड़ों मेहमानों के बीच उनकी दो पूर्व प्रेमिकाएं भी शामिल हुईं. 32 वर्षीय चेल्सी डेवी  और 28 साल की क्रेसिडा बोनास ने अपने पूर्व प्रेमी को 36 वर्षीय मेगन मार्कल से शादी करते देखा. इस लम्हे के बीच दोनों मुस्करा रही थीं.

टेलीग्राफ ने खबर दी कि डेवी और प्रिंस के बीच 2004 से 2011 तक प्रेम संबंध थे. सात साल पहले वे अलग हो गए, लेकिन आपस में मित्र बने रहे. वह शाही समारोहों में अक्सर दिखती रहीं.

बोनास और हैरी ने 2012 से 2015 के बीच एक-दूसरे के साथ डेटिंग की. इसके बाद उनके संबंध खत्म हो गए, लेकिन वे मित्र बने रहे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince Harry Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com