
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी के लिए मुंबई डब्बावालों ने खरीदा गिफ्ट
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
आज प्रिंस हैरी मेगन मर्केल की शादी
मुंबई डब्बावालों ने खरीदा गिफ्ट
मुंबई के डिब्बेवाले हैं आमंत्रित
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी में प्रियंका नहीं बनेगीं 'दुल्हन की सहेली'
प्रिंस चार्ल्स की वर्ष 2003 में मुंबई यात्रा के दौरान डिब्बेवालों और शाही परिवार के बीच संबंध तब स्थापित हुआ था, जब चार्ल्स ने काम करने के तरीके से प्रसन्न होकर डिब्बावालों की तारीफ की थी. इसके बाद वर्ष 2005 में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला की शाही शादी में उन्हें आमंत्रित किया गया था. मुंबई डिब्बावाला संघ के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा, 'हमने शाही जोड़े के लिए पारंपरिक तोहफे खरीदे हैं.'

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी के लिए मुंबई के डिब्बावालों ने खरीदा गिफ्ट

प्रिंस हैरी के लिए लिए कुर्ता

मेगन मर्केल के लिए साड़ी
जानें प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की सगाई पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा?
उन्होंने कहा, 'हम हैरी को कुर्ता-पायजामा तथा पगड़ी और मेगन को पारंपरिक नौ गज की पैठनी साड़ी, मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां उपहार में दे रहे हैं.' शादी का जश्न मनाने के लिए डिब्बेवाला मुंबई के कुछ सरकारी अस्पतालों में मरीजों के रिश्तेदारों को मिठाइयां भी बांटेंगे.
(इनपुट भाषा से भी)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं