विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2018

ट्रंप ने ‘#MeToo’ अभियान का बनाया मजाक, कहा- प्रेस के नियमों के कारण खुद पर नियंत्रण रखना पड़ रहा है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ चल रहे ‘मी टू’ अभियान का मजाक बनाते हुए कहा कि इस अभियान के तहत प्रेस द्वारा लागू किए जा रहे नियमों के कारण उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना पड़ रहा है.

ट्रंप ने ‘#MeToo’ अभियान का बनाया मजाक, कहा- प्रेस के नियमों के कारण खुद पर नियंत्रण रखना पड़ रहा है
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो
  • डोनाल्ड ट्रंप ने ‘मी टू’ अभियान का मजाक बनाया
  • उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना पड़ रहा है
  • आप अभी तक उस व्यक्ति से प्रेम करते हैं और उसे याद करते हैं
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ चल रहे ‘मी टू’ अभियान का मजाक बनाते हुए कहा कि इस अभियान के तहत प्रेस द्वारा लागू किए जा रहे नियमों के कारण उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना पड़ रहा है. ट्रंप ने पेन्सिलवेनिया में मध्यावधि चुनाव से जुड़ी एक रैली के दौरान ‘द गर्ल दैट गॉट अवे’ मुहावरे की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘एक उक्ति है, लेकिन ‘मी टू’ के नियमों के तहत मुझे अब उस मुहावरे का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. मैं ऐसा नहीं कर सकता.’ 

एमजे अकबर पर सरकार की चुप्पी पर सवाल

‘द गर्ल दैट गॉट अवे’ मुहावरे का प्रयोग ऐसे व्यक्ति के लिए होता है जिसने कभी आपसे प्रेम किया था और फिर आपको छोड़कर चला गया. लेकिन आप अभी तक उस व्यक्ति से प्रेम करते हैं और उसे याद करते हैं.    मीडिया की ओर इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा कि मीडिया को छोड़कर बाकी सबके लिये वह ‘पुराने और वास्तविक’ मुहावरे का ही प्रयोग करेंगे. उन्होंने कहा, ‘वहां जो लोग मौजूद हैं उन्हें छोड़कर शेष के लिये मैं इसका ही इस्तेमाल करूंगा. वे लोग कहेंगे, सुना आपने राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा? आपने सुना कि उन्होंने क्या कहा?’

#MeToo मंत्री पर यौन शोषण के आरोप, परेशानी में मोदी सरकार

उधर, भारत में जारी ‘मी टू’ अभियान ने और भी तूल पकड़ लिया है और कई महिलाओं ने अपने अनुभवों का सार्वजनिक तौर पर साझा किया जबकि केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर और अभिनेता आलोक नाथ के साथ नए नाम भी इसके निशाने पर आए. कांग्रेस भी इस चर्चा में शामिल हो गई. उसने मांग की कि केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर यौन उत्पीड़न के आरोपों पर संतोषजनक स्पष्टीकरण दें या तत्काल इस्तीफा दें. मोदी सरकार अब भी इसपर खामोशी बनाए है. कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद से आज संवाददाता सम्मेलन में जब इसपर सवाल किया गया तो उन्होंने इसपर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एस जयपाल रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि तीन और पत्रकारों ने अकबर के खिलाफ आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, ‘जब उनके साथ काम कर चुकी वरिष्ठ पत्रकारों ने उनपर गंभीर आरोप लगाया है तो वह पद पर कैसे बने रह सकते हैं. मामले की जांच कराई जाए.’    

#MeToo: अब सिंगर सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

गायक कैलाश खेर, रघु दीक्षित, कमेंटेटर सुहेल सेठ और महिला कॉमिक स्टार अदिति मित्तल भी आज ‘मी टू’ की चपेट में आए, जिनपर यौन उत्पीड़न, बदसलूकी, गलत तरीके से छूने जैसे आरोप लगे. महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि किसी के भी खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए क्योंकि आमतौर पर महिलाएं इस बारे में बोलने से डरती हैं. मेनका गांधी ने एक समाचार चैनल को कहा, ‘ताकतवर पदों पर बैठे पुरूष अक्सर ऐसा करते हैं. यह बात मीडिया, राजनीति और यहां तक कि कंपनियों में वरिष्ठ अधिकारियों पर भी लागू होती है.’    सज्जन पुरुष के तौर पर पहचाने वाले बॉलीवुड के बाबू जी उर्फ आलोक नाथ जो पहले से ही यौन शोषण के आरोपों में घिरे हैं उनपर आज अदाकार संध्या मृदुल ने भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए.

#MeToo पीड़िताओं का नाम उजागर करने का अपराध - क्या करेगा कानून...?

नाथ ने टेलीफिल्म में मृदुल के पिता का किरदार निभाया था. इसमें दिवंगत रीमा लागू उनकी मां बनी थीं. इसकी शूटिंग कोडैकनाल में हुई थी. मृदुल ने लिखा है कि एक दिन जब शूटिंग जल्दी समाप्त हो गयी और टीम रात को खाना खाने गयी तो सीनियर कलाकार ने बहुत ज्यादा शराब पी ली और वहां से चीजें बिगड़ गयीं.  अदाकारा ने लिखा, ‘उन्होंने जोर दिया कि मैं उनके साथ बैठूं लेकिन मैं बहुत असहज हो गयी. मेरे साथी कलाकारों ने समझा कि क्या हो रहा है और उन्होंने वहां से मुझे निकाला.’ उन्होंने यह भी बताया कि होटल लौटने के कुछ समय बाद नाथ नशे की हालत में कमरे तक पहुंच गये. मृदुल ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की लेकिन नाथ ने धक्का दिया और मेरी तरफ आने लगे. उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया कि मैं तुम्हें चाहता हूं, तुम मेरी हो.

VIDEO: एमजे अकबर पर सरकार की चुप्पी पर सवाल
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Metoo Movement, Donald Trump Mocks MeToo Movement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com