भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान के समूह क्वाड (QUAD) पर चीन एशिया प्रशांत क्षेत्र में तनाव पैदा करने का आरोप लगाता रहा है. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार QUAD के मंच से साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि उनके प्रयास किसी के भी खिलाफ नहीं हैं. मौजूदा समय में एक साथ काम करना मानवता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड मंच से अन्य देशों को संदेश देते हुए कहा, 'दुनिया इस समय संघर्ष और तनावों से घिरी हुई है, ऐसे समय में हमारी बैठक हो रही है. ऐसे में लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर क्वाड देशों का मिलकर काम करना संपूर्ण मानवता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. हम किसी के खिलाफ नहीं हैं. हम सभी नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हैं. साथ ही सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के समर्थक हैं.'
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में चीन को पढ़ाया पाठ, बताया QUAD का मकसद
पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन में कहा, ‘स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत हमारी प्राथमिकता है.'प्रधानमंत्री का परोक्ष रूप से इशारा चीन की ओर था. चीन दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर क्षेत्रीय विवादों में शामिल है. चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है वहीं वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ब्रुनेई और ताइवान भी इस पर अपना दावा करते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा संदेश स्पष्ट है कि क्वाड कायम रहेगा, सहायता करेगा, साझेदारी करेगा और पूरक बनेगा. उन्होंने कहा, 'हमने मिलकर स्वास्थ्य सुरक्षा, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, जलवायु परिवर्तन, क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में कई सकारात्मक एवं समावेशी पहल की हैं.'
पीएम मोदी और बाइडेन की ये तस्वीरें, भारत के बढ़ते दबदबे की गवाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं