प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- टाइम की प्रभावशाली शख्सियतों की सालाना सूची बनाई जाती रही है
- इस वर्ष की सूची की घोषणा अगले महीने की जाएगी
- प्रभावशाली शख्सियतों के बारे में ऑनलाइन वोट करने की अपील की है
न्यूयॉर्क:
टाइम पत्रिका की 100 प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में स्थान पाने के दावेदारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी शामिल हैं. इस सूची में उन लोगों को स्थान दिया जाता है जो समसामयिक विश्व पर अपना प्रभाव डाल रहे हैं.
सांसदों के रिटायरमेंट पर राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, सदन में उत्तम सेवा देने के लिए बधाई
बीते एक दशक से भी अधिक समय से टाइम की प्रभावशाली शख्सियतों की सालाना सूची बनाई जाती रही है जिसमें दुनियाभर में अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले कलाकारों, नेताओं, वैज्ञानिकों, कार्यकर्ताओं और उद्यमियों को जगह मिलती है.
इस वर्ष की सूची की घोषणा अगले महीने की जाएगी. सूची में नाम शामिल करने के बारे में अंतिम फैसला टाइम के संपादकों का होता है, लेकिन पत्रिका ने पाठकों से इस वर्ष की सर्वाधिक प्रभावशाली शख्सियतों के बारे में ऑनलाइन वोट करने की अपील की है.
एयर इंडिया ने पीएम की विदेशी यात्राओं की जानकारी देने से किया इनकार, बताई यह वजह
मोदी का नाम वर्ष 2016 और 2017 में भी दावेदारों की सूची में शामिल था. टाइम के संपादकों ने वर्ष 2015 में 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों में उनका नाम शामिल किया था. पत्रिका के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मोदी पर एक लेख लिखा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
PM Narendra Modi, Donald Trump, Vladimir Putin, TIME, Influential People