विज्ञापन

Video: पीएम मोदी ने स्लोवाक नेता को गिफ्ट किया ठेकुआ, चखते ही बोले- ये तो लाजवाब है

पीएम मोदी ने स्लोवाक नेता को ठेकुआ दिया तो उन्होंने इसके बदले वेफर्स दिया. उन्होंने ठेकुआ खाते ही कहा कि ये मिठाई बहुत पसंद है.

Video: पीएम मोदी ने स्लोवाक नेता को गिफ्ट किया ठेकुआ, चखते ही बोले- ये तो लाजवाब है
स्लोवाकियाई नेताओं ने बताया कि इस मिठाई का गहरा सांस्कृतिक महत्व है.
NDTV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया दौरे के दौरान स्लोवाक नेशनल काउंसिल के चेयरमैन रिचर्ड राशि को बिहार का तोहफा दिया. ये गिफ्ट इतना लाजवाब था कि रिचर्ड इसका वीडियो शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए. 

रिचर्ड ने वीडियो शेयर कर लिखा, "डिप्लोमेसी में ऐसी छोटी-छोटी चीजें ही लोगों को करीब लाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्लोवाकिया दौरे के दौरान मुझे बिहार का पारंपरिक ठेकुआ मिला और मैंने उन्हें हिंदी में लिखे स्लोवाक स्पा वेफर्स भी दिए. ऐसे पल हमारे देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करते हैं."

रिचर्ड ने जैसे ही डिब्बा खोला वे ठेकुआ को देखकर खुश हो गए. उन्होंने इसे खाया और स्वाद की तारीफ भी की. स्लोवाकियाई नेताओं ने बताया कि इस मिठाई का गहरा सांस्कृतिक महत्व है और यह उन्हें स्लोवाकिया की पारंपरिक मिठाइयों की याद दिलाती है.

देश-विदेश में लोकप्रिय है ठेकुआ

ठेकुआ एक मिठाई है. आमतौर पर मिठाई में ज्यादा दिन तक नहीं रखा जाता है लेकिन ठेकुआ के कई हफ्तों तक खराब नहीं होता है. ये सूखा मिष्ठान है. इसका चलन बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) और नेपाल के तराई क्षेत्र में है. हालांकि अब देश-विदेश में भी ये बहुत लोकप्रिय है. 

यूं तो ठेकुआ कभी भी बनाया जा सकता है लेकिन छठ पूजा के दौरान इस ख्याति चरम पर होती है. इस दौरान ठेकुआ को पूजा के प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है.

यह भी पढ़ें: डॉग ओनर्स के लिए बड़ी चेतावनी, UK के इस PET की कहानी है डरावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Slovakia, PM Modi, Thekua
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com