विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2011

न्यूज ऑफ द वीक की एक और हैकिंग सामने आई

सारा पेन को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके सम्पर्क विवरण निजी जांचकर्ता ग्लेन मुलकेयर की ओर से मुहैया कराई गई सूची में है।
लंदन: वैश्विक मीडिया उद्योगपति रूपर्ट मर्डोक के लिए ब्रिटेन में उनके व्यवसाय के लिए यह खुलासा एक और बुरी खबर लेकर आया कि अब बंद हो चुके उनके समाचार पत्र न्यूज ऑफ द वर्ल्ड ने एक अन्य हत्या पीड़ित साराह पेन की मां का फोन हैक किया था। टैबलॉयड समाचार पत्र ने आठ वर्षीय साराह पेन के मामले को एक अभियान का रूप प्रदान कर दिया था। हाल की फोन हैकिंग विवाद उस समय एक बड़े विवाद का रूप ले लिया जब यह बात सामने आई कि समाचार पत्र ने हत्या पीड़ित मिली डाउलर का फोन भी हैक करवाया था ताकि इससे प्राप्त सूचना का इस्तेमाल समाचार सामग्री में किया जा सके। साराह की मां सारा पेन को स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके सम्पर्क विवरण निजी जांचकर्ता ग्लेन मुलकेयर की ओर से मुहैया कराई गई सूची में है। जानकारी के अनुसार वह इस सूचना के बाद पूरी तरह से टूट गई हैं।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
न्यूज ऑफ द वीक, हैकिंग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com