विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो भड़क गई जनता, केन्या में हिंसक प्रदर्शन में 4 की मौत

Petrol Diesel prices and Oil Crisis: अमेरिका और ईरान की जंग से पैदा हुआ तेल संकट से केन्या भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. केन्या में पेट्रोल की कीमत 20 प्रतिशत बढ़ चुकी है, जबकि डीजल की कीमत 46 प्रतिशत तक बढ़ गई है.

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो भड़क गई जनता, केन्या में हिंसक प्रदर्शन में 4 की मौत
Petrol Diesel prices and Oil Crisis: केन्या में तेल कीमतों पर हिंसक प्रदर्शन

अमेरिका और ईरान में चल रहे युद्ध का असर अब अफ्रीका तक पहुंच गया है. तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने केन्या में ऐसा गुस्सा भड़काया कि सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए. राजधानी नैरोबी से लेकर दूसरे बड़े शहरों तक लोग सड़कों पर उतर आए, गाड़ियां रोक दी गईं, आगजनी हुई और पूरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम लगभग ठप पड़ गया. हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शन के दौरान चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट ने अब केन्या की सरकार पर बड़ा दबाव बना दिया है.

केन्या में क्या हुआ?

खाड़ी देशों से तेल आयात पर निर्भर कई अफ्रीकी देशों की तरह केन्या भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद किए जाने से तेल सप्लाई प्रभावित हुई है. दुनिया का करीब पांचवां हिस्सा तेल सामान्य तौर पर इसी रास्ते से गुजरता है. पिछले हफ्ते केन्या सरकार ने वैश्विक तेल कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ईंधन के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी. डीजल की कीमत में 23.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई. इसके बाद परिवहन कर्मचारियों ने हड़ताल बुला दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद सोमवार सुबह राजधानी नैरोबी के बाहरी इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर बैरिकेड लगाए और आग जलाई. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार उसके पत्रकार ने देखा कि प्रदर्शनकारी कारों और “बोड़ा बोड़ा” मोटरसाइकिलों को रोकने की कोशिश कर रहे थे. गृह मंत्री किपचुम्बा मुरकोमेन ने पत्रकारों से कहा, “यह दुखद है कि आज की हिंसा में हमने चार केन्याई लोगों को खो दिया. इसमें 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं.”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 348 लोगों को गिरफ्तार किया है और अब सड़कें साफ कर दी गई हैं. मौतों को लेकर आलोचना भी तेजी से हुई. केन्या के मानवाधिकार संगठन “वोकल अफ्रीका” ने कहा कि वह पुलिस-प्रशासन द्वारा घातक बल के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता है.

दिनभर नैरोबी के बिजनेस इलाके में सामान्य भीड़भाड़ नहीं दिखी. स्कूल बंद रहे और कई कार्यक्रम रद्द कर दिए गए.

Latest and Breaking News on NDTV

केन्या में चरम पर तेल संकट

अमेरिका और ईरान की जंग शुरू होने के बाद से केन्या में पेट्रोल की कीमत 20 प्रतिशत बढ़ चुकी है, जबकि डीजल की कीमत 45.8 प्रतिशत तक बढ़ गई है. वहां की सरकार ने कहा है कि उसने डीजल और मिट्टी तेल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए अपनी हालिया समीक्षा में 3 करोड़ 85 लाख डॉलर खर्च किए हैं. पिछले महीने केन्या के अधिकारियों ने सप्लाई बनाए रखने के लिए ईंधन गुणवत्ता मानकों को भी अस्थायी रूप से रोक दिया था.

भले आज के वक्त में केन्या पूर्वी अफ्रीका की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, लेकिन उसके 5 करोड़ नागरिकों में से करीब एक-तिहाई लोग अब भी गरीबी में जीवन बिता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 17 और 18 साल के लड़कों ने अमेरिकी मस्जिद को कैसे दहलाया? मां ने पुलिस को किया था फोन- बेटा हथियार लेकर गया है

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oil Crisis, Kenya, Petrol Price, Diesel Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com