- ईरान लगातार सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है
- दुबई एयरपोर्ट के पास मिसाइल हमले के डर से यात्रियों को शेल्टर की ओर भागते हुए देखा गया है
- दुबई एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया और यात्रियों को सुरक्षा के लिए शेल्टर में भेजा गया
ईरान लगातार सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, इराक जैसे देशों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहा है, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं. दुबई भी ईरान के टारगेट पर है. दुबई एयरपोर्ट के नजदीक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ईरान मिसाइल हमले के डर के बीच एयरपोर्ट पर शेल्टर की तरफ यात्री भागते दिखे. बताया जा रहा है कि दुबई एयरपोर्ट को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया. ईरान के हमले पिछले कुछ दिनों में दुबई में रिहायशी इलाकों में भी हुए हैं, जिनमें कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है.
सायरन बजा और जान बचाने के लिए भागे लोग
दुबई एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह हवाई हमले के सायरन बजने लगे. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. ऐसे में एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों व कर्मचारियों को तुरंत शेल्टरों में भेजा गया. संयुक्त अरब अमीरात की हवाई सुरक्षा ने ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों और ड्रोन की चेतावनी दी थी. एक यात्री द्वारा बनाए गए वीडियो में लोगों की लंबी कतारें एक ही दिशा में भागते हुए दिखाई दे रही हैं. इसमें दर्जनों खाली चेक-इन काउंटर भी दिखाई दे रहे है. जिससे पता चलता है कि एयरलाइन कर्मचारियों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया था.
#NDTVExclusive | Passengers At Dubai Airport Sent To Shelter Amid Iran Missile Threat#dubaiairport #iranwar pic.twitter.com/jKPKvTVhR8
— NDTV (@ndtv) March 10, 2026
ईरान के 8 ड्रोन किये नष्ट
दुबई के साथ-साथ बहरीन एयरपोर्ट पर भी सायरन बजने लग. एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि सऊदी अरब और कुवैती सेनाओं ने मिलकर आठ ड्रोन नष्ट करने की पुष्टि की है, जिनमें से दो का टारगेट तेल रिफायनरियां थीं. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइटों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सभी आने वाली उड़ानें फुजैराह और अल-ऐन शहरों के पास प्रतीक्षा कर रही थीं, जो हवाई अड्डे से 111 से 134 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं.
ये भी पढ़ें :- ईरान‑इजरायल में जंग से सड़कों पर धुआं-ही-धुआं... तेहरान के जहरीले बादलों का भारत पर क्या असर?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं