विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2015

मेरी बंदूक वापस दे दो - पेरिस ट्रेन हमलावर ने अमेरिकियों से लगाई गुहार

मेरी बंदूक वापस दे दो - पेरिस ट्रेन हमलावर ने अमेरिकियों से लगाई गुहार
ट्रेन में हुए हमले में घायल एक यात्री को ले जाते पुलिसकर्मी
पेरिस: एम्सटर्डम से पेरिस के बीच एक ट्रेन में फायरिंग करने वाले शख्स ने अमेरिकी यात्रियों द्वारा दबोचे जाने के बाद उनसे अपनी क्लाशनिकोव वापस देने की गुहार लगाई।

अमेरिकी सेना के सदस्य एलेक्स स्कार्लाटोस और स्पेंसर स्टोन के साथ यात्रा कर रहे उसके दोस्त और छात्र एंथनी सैडलर ने कहा, सब कुछ बहुत जल्दी में हुआ।

22 साल के स्कार्लाटोस ओरेगन में नेशनल गार्ड के सदस्य हैं और अभी हाल ही में अफगानिस्तान में सेवा देकर लौटे हैं। उन्होंने बताया, मुझे पता नहीं चला कि क्या हो रहा था, जब तक कि मैंने एक गार्ड को दौड़ते नहीं देखा। मैंने पीछे देखा और एक शख्स को क्लाशनिकोव लेकर घुसते देखा। मैं अपने दोस्तों के साथ नीचे बैठ गया और उसके बाद मैंने कहा चलो उसे पकड़ते हैं।

उन्होंने कहा, हमें यह नहीं पता था कि बंदूक खराब थी या ऐसा कुछ और। स्पेंसर सीधे दौड़ गया और अगर किसी को गोली लगती तो वह स्पेंसर होता, लेकिन हम खुशकिस्मत हैं कि कोई मारा नहीं गया। स्टोन ने बंदूकधारी को पकड़ लिया, लेकिन उन्हें चाकू लगने से घाव हो गया।

बता दें कि हमलावर को उत्तरी फ्रांस के अराज में एक स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। फ्रांसिसी जांचकर्ताओं के मुताबिक 26-वर्षीय यह शख्स मोरक्को का है या मोरक्को मूल का है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पेरिस, ट्रेन में फायरिंग, एम्सटर्डम, फ्रांस, आतंकी हमला, Paris, Train Firing, France, Amsterdam