Ballistic Missile Launch Fail: एक फेल हुए बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च से आम तौर पर शांत रहने वाले दक्षिण कोरियाई (South Korea) शहर में दहशत फैल गई. अधिकारियों ने बताया कि यह मिसाइल (Missile) जमीन पर आ गिरी थी और इसके बाद आग लग गई. रक्षा सहयोगी अमेरिका (US) और सियोल (Seoul) ने हाल ही में कई साझा सैन्य अभ्यास (Military Drill) किए हैं. इनमें बमवर्षा और मिसाइल लॉन्च (Missile Launch) के अभ्यास भी शामिल हैं. उत्तर कोरिया (North Korea) की तरफ से मंगलवार को जापान (Japan) के ऊपर से एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही थी. दक्षिण कोरिया की सेना ने Hyunmoo-2 एक छोटी रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल मंगलवार देश शाम दागी थी लेकिन लॉन्च (Lauch) के बाद इसमें गड़बड़ी आ गई और यह खराब होकर गिर पड़ी.
An explosion near Gangneung last night caused a social media storm in South Korea. Zero media reports or emergency alerts, raising suspicions of a cover up, a jet crash, or a missile launch.
— Raphael Rashid (@koryodynasty) October 5, 2022
It turns out it was the latter, gone very wrong.pic.twitter.com/AjT6dHPcYL
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दक्षिण कोरियाई सेना के अधिकारी ने योहाप न्यूज़ एजेंसी को बताया कि मिसाइल में गिरते ही आग लग गई लेकिन इसका वॉरहेड (warhead) नहीं फटा. वायरल हो रही सोशल मीडिया फुटेज - जिसकी एएफपी पुष्टि नहीं कर सकता, इसमें दिखाया गया है कि देश के पूर्वी तट पर एक नारंगी रंग की लपट कथित एयरफोर्स बेस के पास निकल रही है.
एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि गैंगनयुंग (Gangneung City) कई डरे हुए निवासियों ने सिटी हॉल में फोन किया. उन्होंने नाम ना बताने की शर्त पर कहा, "पहले तो हमें पता नहीं था कि क्या हो रहा है क्योंकि हमारे पास सेना से इस ट्रेनिंग का कोई नोटिस नहीं आया था."
दक्षिण और उत्तर कोरिया 1950-53 के बीच हुए युद्ध के समाप्त होने के बाद भी तकनीकी तौर से युद्धग्रस्त ही हैं. अभी तक दोनों देशों के बीच शांति नहीं बन पाई है.
दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव विरला ही होता है लेकिन मिसाइल क्रैश ने निवासियों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि फिर से युद्ध छिड़ गया है.
एक यूज़र ने ट्विटर पर कहा, "मुझे लगा कि युद्ध हो गया है लेकिन फिर पता चला कि सैन्य अभ्यास हो रहा था."
साउथ कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और वो क्रैश के कारण की जांच कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं