विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2017

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी तो पाकिस्तान ने दिया यह बयान

आतंकियों को पनाहगाह मुहैया कराने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिली कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने अपना पुराना घिसा-पिटा बयान दोहराया है.

Also Read in
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी तो पाकिस्तान ने दिया यह बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
इस्लामाबाद: आतंकियों को पनाहगाह मुहैया कराने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिली कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने अपना पुराना घिसा-पिटा बयान दोहराया है. उसने आतंकवाद के खात्मे को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा है कि वह अफगानिस्तान में शांति कायम होने का इच्छुक है. ट्रंप ने अफगानिस्तान एवं दक्षिण एशिया नीति की घोषणा करने के लिए टीवी पर प्राइम टाइम में प्रसारित अपने पहले संबोधन में आतंकी गुटों के समर्थन के लिए पाकिस्तान की आलोचना की और पाकिस्तान सरकार को ऐसा जारी रहने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.

यह भी पढ़ें: तालिबान की चेतावनी, अमेरिका के लिए कब्रगाह बन जाएगा अफगानिस्तान

भारत ने अफगानिस्तान पर डोनाल्ड ट्रंप की नई रणनीति की सराहना की और कहा कि नई दिल्ली शांति एवं स्थिरता के प्रयास में काबुल को समर्थन देने को लेकर प्रतिबद्ध है. वहीं, पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी राजदूत डेविड हेल मंगलवार दोपहर को विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ से मिले और उन्हें दक्षिण एशिया एवं अफगानिस्तान में अमेरिकी नीति समीक्षा से संबंधित ट्रंप के नवीनतम बयान से अवगत कराया.

VIDEO : ग्लोबल आतंकवाद का बढ़ता खतरा
विदेश कार्यालय ने सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'विदेश मंत्री ने अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता के लिए पाकिस्तान के नजरिये तथा इच्छा को दोहराया.' विदेश मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लगातार जारी लड़ाई में पाकिस्तान की भूमिका का उल्लेख करते हुए आतंकवाद के खात्मे के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने की पाकिस्तान की इच्छा को रेखांकित किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com