विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2019

पीएम मोदी को सांप-मगरमच्छ दिखाने वाली पाकिस्तानी सिंगर का हुआ चालान, कहा- भारत वाकई अच्छा

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर उन्हें सांप और मगरमच्छ दिखाने वाली पाकिस्तानी गायिका राबी पीरजादा एक अलग ही तरह के संकट में पड़ गई हैं.

Also Read in
पीएम मोदी को सांप-मगरमच्छ दिखाने वाली पाकिस्तानी सिंगर का हुआ चालान, कहा- भारत वाकई अच्छा
पीरजादा का चालान काटा गया
कराची:

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर उन्हें सांप और मगरमच्छ दिखाने वाली पाकिस्तानी गायिका राबी पीरजादा एक अलग ही तरह के संकट में पड़ गई हैं. उन्हें पाकिस्तान के वन्यजीव विभाग ने गैरकानूनी तरीके से सांप और मगरमच्छ रखने के मामले में चालान भरने को कहा है. पीरजादा ने कल्पना में भी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा और इसी से वह तिलमिला उठीं. उन्हें लगा था कि वह एक 'बड़ा देशभक्ति का काम' कर रही हैं लेकिन यह काम गैरकानूनी निकला और इस पर वह बरस पड़ीं और कहा कि यह सांप और मगरमच्छ उनके नहीं हैं और यह कि ऐसी ही बातों से पता चलता है कि बहुत सारे भारतीय 'गद्दार पाकिस्तानियों' से कहीं बेहतर हैं. उन्होंने वन्यजीव विभाग को खरीखोटी सुनाई. कुछ दिन पहले पीरजादा ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने 'जुल्म के शिकार कश्मीरियों' के समर्थन में आवाज उठाते हुए मोदी को सांप और मगरमच्छ दिखाकर 'डराया' था. इसी वीडियो पर वन्यजीव विभाग ने कहा कि इन जानवरों को घर में रखने की इजाजत नहीं है और पीरजादा का चालान काट दिया. 

पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में लड़के-लड़कियों को पास-पास बैठने की मनाही, टाइमटेबल को लेकर भी ऐसा ही कुछ फरमान

अब पीरजादा ने एक और वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा कि सांप और मगरमच्छ उनके नहीं हैं. वह इन्हें संपेरों से लेकर वीडियो व शो में दिखाती हैं. इससे संपेरों को भी पैसा मिल जाता है.  वीडियो में उन्होंने कहा, "पांच साल से इन सांपों के साथ तमाम न्यूज चैनलों में जा रही हूं. तब तो किसी ने कुछ नहीं कहा. कोई एक्शन नहीं लिया गया. लेकिन, जैसे ही मैंने मोदी को धमकी दी और उन्हें डराया तो अफसोस की बात है कि मेरे खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई." 

जम्मू-कश्मीर पर 'घड़ियाली आंसू' बहाने वाला पाकिस्तान इस साल 2050 बार कर चुका है सीजफायर का उल्लंघन

पीरजादा ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, "अगर आप लोग पाकिस्तान से प्यार नहीं कर सकते तो कम से कम गद्दारी तो मत करिए." उन्होंने टीवी चैनलों को निशाने पर लेते हुए कहा, "मेरा वही वीडियो क्यों दिखाया जिसमें मैं मोदी की बात कर रही हूं. भारत वाकई आप लोगों से अच्छा है। मैं कभी भारतीयों की बुराई नहीं करती, सिर्फ मोदी की करती हूं. बहुत सारे भारतीय बहुत सारे इन पाकिस्तानियों से बेहतर हैं जो अपने मुल्क से गद्दारी करते हैं और वन्यजीव विभाग भी ऐसा ही गद्दार है. "उन्होंने कहा कि अभी वन्यजीव विभाग की तरफ से उन्हें लिखित में कुछ नहीं मिला है। जैसे ही मिलेगा, वह विभाग पर मुकदमा ठोंक देंगी. 

Video: सफेद झंडा दिखाकर जवान का शव लेने आई पाकिस्तान आर्मी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistani Singer, Rabi Pirzada, Rabi Pirzada Fined
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com