पाकिस्तान में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिल रहा है. दरअसल, इमरान खान की पार्टी पीटीआई का झंडा फहराने पर एक शख्स ने अपने बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी को समर्थन देने के लिए एक युवक ने झंडा फहराया था, जिससे शख्स का पिता नाराज हो गया और उसने बेटे की हत्या कर दी. फिलहाल पिता फरार चल रहा है. पुलिस शख्स की तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, पिता राष्ट्रवादी अवामी नेशनल पार्टी से जुड़ा हुआ था.
यह पूरा मामला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का है. यहां घर पर एक युवक ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का झंडा अपने घर पर फहराया था. इस मामले पर केस दर्ज कर लिया गया है. जिला पुलिस अधिकारी नसीर फरीद ने इस मामले पर कहा, "पिता ने अपने बेटे को घर पर पीटीआई का झंडा फहराने से मना किया, लेकिन बेटे ने इसे उतारने से इनकार कर दिया. फिर बाप-बेटे में बहस छिड़ गई. गुस्से में पिता ने अपने 31 वर्षीय बेटे पर गोली चला दी, जिससे शख्स की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई."
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पाकिस्तान में आम चुनाव की तैयारियां हो रही हैं. 8 फरवरी को होने वाले चुनाव में पाकिस्तान की कई राजनीतिक पार्टियां बढ-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं. चुनाव के समय पाकिस्तान में हिंसक गतिविधियां होती ही रहती हैं. कमांडर मोअज्जम जाह अंसारी ने एएफपी को बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में लगभग 5,000 अर्धसैनिक फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) बल अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तैनात होंगे.
इसे भी पढ़ें- "पाकिस्तान में निष्पक्ष चुनाव नहीं होने से और बढ़ेगी अस्थिरता" : इमरान खान की चेतावनी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं