केन्या में एक वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पत्रकार की पत्नी ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस साल की शुरुआत में देश की सुरक्षा एजेंसियों ने इस पत्रकार पर देशद्रोह और राष्ट्र विरोधी विमर्श में शामिल होने का आरोप लगाया था. ‘एआरवाई टीवी' के पूर्व रिपोर्टर एवं टीवी एंकर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाने वाले अरशद शरीफ (49) केन्या में रह रहे थे. अरशद शरीफ की पत्नी जावेरिया सिद्दीकी ने उनके निधन की खबर की सोमवार को ट्विटर पर पुष्टि की.
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने आज अपने दोस्त, पति और अपने पसंदीदा पत्रकार को खो दिया। पुलिस के अनुसार उन्हें केन्या में गोली मार दी गई. हमारी निजता का सम्मान करें और ‘ब्रेकिंग' (न्यूज) के नाम पर कृपया हमारे परिवार की तस्वीरें, व्यक्तिगत विवरण और अस्पताल में उनकी अंतिम तस्वीरें साझा नहीं करें। हमें अपनी दुआओं में याद रखें.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक केन्याई पुलिस ने रविवार रात अरशद शरीफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी. केन्याई पुलिस के मुताबिक एक बच्चे के अपहरण के सिलसिले में तलाशी के दौरान 'गलत पहचान' के कारण शरीफ को गोली मारी गई.
‘डॉन' अखबार के अनुसार, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने कहा कि केन्या में पाकिस्तानी उच्चायोग स्थानीय अधिकारियों से जानकारी जुटा रहा है. इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी और उसके वरिष्ठ नेताओं ने अरशद शरीफ की हत्या की निंदा करते हुए इस सिलसिले में विस्तृत जांच की मांग की है.
इमरान खान ने ट्वीट किया, ' सच बोलने की कीमत चुकाने वाले अरशद शरीफ की नृशंस हत्या से स्तब्ध हूं। उन्हें देश छोड़कर विदेश में छिपना पड़ा लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सत्ता में बैठे ताकतवर लोगों का पर्दाफाश करते हुए सच बोलना जारी रखा. आज पूरा देश उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है.'
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की दुखद मौत की चौंकाने वाली खबर से उन्हें 'गहरा दुख' हुआ है. शरीफ ने एक ट्वीट में कहा, 'मेरी गहरी संवेदनाएं शोकग्रस्त परिवार के साथ हैं.'
अगस्त में अरशद शरीफ पर खान के करीबी सहयोगी शहबाज गिल का साक्षात्कार करने को लेकर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था. साक्षात्कार में गिल ने देश की शक्तिशाली सेना के खिलाफ खान को खड़ा करने की कोशिश करने के लिए शहबाज शरीफ सरकार की आलोचना की थी. अरशद शरीफ बाद में देश छोड़कर चले गए, जबकि ‘एआरवाई नेटवर्क' ने कहा कि उसने पत्रकार से अपने रास्ते ‘‘अलग'' कर लिए हैं.
अरशद शरीफ के पाकिस्तान छोड़ने के एक महीने बाद, एआरवाई टेलीविजन ने उन्हें यह कहते हुए नौकरी से निकाल दिया कि उन्होंने टीवी स्टेशन की नीति का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर सेना की बार-बार आलोचना की थी. सोमवार और बृहस्पतिवार को प्रसारित होने वाले उनके शो ‘पावरप्ले‘ को बंद कर दिया गया था.
अरशद शरीफ का जन्म 1973 में कराची में हुआ था और उन्होंने तीन दशक पहले अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी. उन्हें 2019 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा ‘प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस' से सम्मानित किया गया था.
राष्ट्रपति अल्वी ने एक ट्वीट में कहा, 'अरशद शरीफ का निधन पत्रकारिता और पाकिस्तान के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को, जिसमें उनके समर्थक भी शामिल हैं, इस क्षति को सहन करने की शक्ति मिले.'
ये भी पढ़ें:-
भारतीय मूल के ऋषि सुनक का ब्रिटिश PM बनना लगभग तय, बोरिस जॉनसन के पीछे हटने पर दावेदारी हुई और मजबूत
IND vs PAK, T20 World Cup 2022: कोहली ने पाकिस्तान पर 'विराट जीत' से दिया करोड़ों भारतीयों को दीवाली का तोहफा
दीपावली के पावन पर्व पर अंधकार से कैसे लड़ें, बता रहे हैं जाने-माने कवि अशोक चक्रधर
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं