IND vs PAK, T20 World Cup 2022: आखिरी गेंद पर अश्विन ने 1 रन बनाकर भारत को 4 विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी. भारत की जीत में कोहली का विराट धमाका देखने को मिला,. कोहली ने नाबाद 82 रन की पारी खेली. और भारत को जीत दिला दी. विराट के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी कमाल की पारी खेली, दोनों के बीच 113 रनों की साझेदारी हुई जिसने मैच का पासा ही पलट कर रख दिया. हार्दिक ने 37 गेंद पर 40 रन की पारी खेली, वहीं, विराट ने 53 गेंद पर 82 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. आखिरी 3 ओवर में भारत ने 48 रन बनाकर धमाकेदार जीत दर्ज की. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज को 2-2 विकेट मिले.
Picture of the Day: Rohit Sharma taking Virat Kohli in his shoulders. pic.twitter.com/XU66FTvM9b
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 23, 2022
इससे पहले पाकिस्तान ने पहले खेलते 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे. पाकिस्तान की ओर से शान मसूद ने अर्दशतक जमाया औऱ साथ ही इफ्तिखार अहमद ने तेजी से रन बनाकर भारत के गेंदबाजों को परेशान किया. मसूद ने 42 गेंद पर 52 रन की पारी खेली तो वहीं इफ्तिखार अहमद ने 34 गेंद पर 51 रन बनाए, भारत की ओर से हार्दिक औऱ अर्शदीप को 3-3 विकेट मिला. वहीं, भुवी और शमी के खाते में 1 -1 विकेट आए. वहीं,
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटीकपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह