विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2019

बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद पाकिस्तान में बंद हुआ था ये मंदिर, पीएम इमरान खान ने खुलवाए दरवाजे

भारत में बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के विरोध में 1992 में भीड़ ने इस मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद से सियालकोट के हिंदुओं ने यहां जाना बंद कर दिया. 

बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद पाकिस्तान में बंद हुआ था ये मंदिर, पीएम इमरान खान ने खुलवाए दरवाजे
पाकिस्तान के सियालकोट में 72 साल बाद हिंदू मंदिर खुला
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के पंजाब स्थित सियालकोट शहर में एक हजार साल पुराने हिंदू मंदिर को 72 साल बाद लोगों के लिए फिर से खोला गया है. धारोवाल में शिवालय तेज सिंह मंदिर का निर्माण सरदार तेजा सिंह ने करवाया था और बटवारे के दौरान इसे बंद कर दिया गया था.

सामा टीवी के अनुसार, भारत में बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के विरोध में 1992 में भीड़ ने इस मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद से सियालकोट के हिंदुओं ने यहां जाना बंद कर दिया. 

पाकिस्तान: रावलपिंडी में सेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 17 लोगों की मौत

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है.

सामा टीवी से बात करते हुए एक हिंदू व्यक्ति ने कहा, "मंदिर खोले जाने के सरकार के फैसले की हम सराहना करते है. अब हम जब चाहें, तब यहां आ सकते हैं."

जबरन धर्म परिवर्तन पर बोले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, इस्लामी इतिहास में इसकी मिसाल नहीं

उपायुक्त बिलाल हैदर ने कहा, "लोग जब चाहें तब यहां आ जा सकते हैं."

सरकार ने कहा है कि मंदिर के जीर्णोद्धार और संरक्षण का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा.

इनपुट - भाषा

VIDEO: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की एनडीटीवी से खास बातचीत (2012 में प्रसारित)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Sialkots Hindu Temple, Temple Reopens In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com